उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- यहाँ अनियंत्रित होकर खाई में गिरा पिकअप, दो की मौत, एक घायल

नैनीताल न्यूज़– यहाँ रानीबाग के अमृतपुर से छोटा कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार दो लोगों की मौत हो गई, जबकि चालक घायल हो गया। वही घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में चार PCS अफसरों के तबादले, यहां पढ़ें किसे कहां मिली तैनाती

 

थानाध्यक्ष जगदीप सिंह नेगी ने बताया कि सोमवार को छोटा कैलाश को जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर 50 मीटर खाई में जा गिरी। वाहन के खाई में गिरने से बिशन दत्त पांडे उम्र 70 वर्ष निवासी भौर्सा और मनीष पडलिया निवासी बानना की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं चालक धीरज उम्र 25 वर्ष घायल हो गया। घायल को उपचार के लिए हल्द्वानी एसटीएच भेजा गया।

यह भी पढ़ें 👉  यहां डेरी कर्मी की उसके साथी ने करी निर्मम हत्या, आरोपी गिरफ्तार हुआ मुकदमा दर्ज

 

वही मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए हल्द्वानी भेजा जा रहा है। घटना के बाद से मृतकों के परिजनों का रो रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) राज्य में RTE का हुआ परिणाम घोषित, इतने बच्चों को मिलेगा प्राइवेट स्कूलों में एडमिशन।