उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल ओपन महिला फुटबॉल चौथे दिन हुए रोमांचकारी मैच

लालकुआं न्यूज़– बिंदुखत्ता स्थित हरीश पवार स्कूल मैदान में चल रहे नैनीताल ओपन महिला फुटबॉल टूर्नामेंट के चौथे दिन शनिवार को खेले गए मुकाबलों में टीमों ने दमदार प्रदर्शन किया। पानीपत वॉरियर्स ने एमजीएमडी हरियाणा को 8-0 और बिंदुखत्ता फुटबॉल क्लब को 6-0 से हराकर लगातार दो जीत दर्ज कीं। हरीश पवार स्पोर्ट्स एकेडमी ने रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम को 2-0 से हराया, जबकि एमजीएमडी हरियाणा ने ब्राइट एफसी को 2-0 से पराजित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में सहायक अध्यापक भर्ती में बड़ा फर्जीवाड़ा, 2316 शिक्षकों के दस्तावेजों की होगी जांच

 

 

इसके बाद रुद्रपुर स्पोर्ट्स स्टेडियम ने वापसी करते हुए हरीश पवार स्पोर्ट्स एकेडमी और एमजीएमडी हरियाणा को समान 3-0 से हराकर दो जीत अपने नाम कीं। उत्तराखंड महिला फुटबॉल महासंघ के उपाध्यक्ष लाखन मेहता ने कहा कि प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का प्रदर्शन सराहनीय है और इस तरह के आयोजन उन्हें आगे बढ़ने का बेहतर अवसर प्रदान करते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ छापामारी के लिए पहुंची आबकारी की टीम, तो बच्चों ने खोली अपनी ही मां की पोल, देखते रह गए शराब का जखीरा

 

 

 

मैचों के दौरान डिप्टी कमिश्नर जीएसटी हेमलता शुक्ला, अजय कुमार अग्रवाल, हरेंद्र सिंह बोरा, कमलेश चंदौला, गोविंद सिंह मेहता, देवेंद्र सिंह बिष्ट, रमेश कुनियाल, भुवन तिवारी, पंकज अधिकारी सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ एसएसपी ने किया नकली नोट चलाने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 06 आरोपी गिरफ्तार