उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्‍तराखंड- यहां शादी से लौट रही कार हुई हादसे का शिकार, तीन की मौत, 3 गंभीर घायल

  • हादसे में तीन की मौत और तीन घायल
  • कार सवार लोग मेघाटू में विवाह समारोह से वापस त्यूणी लौट रहे थे

विकासनगर– सीमांत त्यूणी तहसील से जुड़े रायगी गांव के पास एक आल्टो कर अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में वाहन सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  हिमगिरी जी विश्वविद्यालय में उन्नत कृषि एवं राष्ट्रीय विकास कार्यक्रम को सम्बोधित करते कृषि मंत्री गणेश जोशी

 

मृतकों में देवघार खत के मेघाटू निवासी 30 वर्षीय अनीता देवी और उसका तीन वर्षीय पुत्र सोरांश व मुंधोल निवासी सूरतराम (62) शामिल है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- 2003 से 2025 तक परिवार रजिस्टर की होगी गहन जांच, CM धामी का सख्त ऐक्शन, फर्जी प्रविष्टियों पर कसेगा शिकंजा

 

इसके अलावा हादसे में गंभीर घायल मनीश नौटियाल निवासी डगोली-बंगाण तहसील मोरी उत्तरकाशी, इतिका जोशी निवासी मुंधोल-त्यूणी व देवेंद्र बिजल्वाण निवासी चिल्हाड़ घायल तीनों को उपचार के लिए राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र त्यूणी में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कार सवार लोग मेघाटू में विवाह समारोह से वापस त्यूणी लौट रहे थे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल मिलते ही मचा हड़कंप; कक्षाएं स्थगित, परिसर में सघन जांच