उत्तराखण्डकुमाऊं,

02 अक्टूबर राष्ट्रीय पर्व को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, हल्द्वानी शहर में बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

  • कल 02 अक्टूबर राष्ट्रीय पर्व को लेकर नैनीताल पुलिस अलर्ट, हल्द्वानी शहर में बम डिस्पोजल, डॉग स्क्वाड टीम ने चलाया चेकिंग अभियान

 

हल्द्वानी न्यूज़- 02 अक्टूबर 2024 को देशभर में गांधी जयंती एवम् लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्य तिथि के उपलक्ष्य में आयोजित होने वाले राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने के दृष्टिगत श्री प्रहलाद नारायण मीणा, एसएसपी नैनीताल द्वारा सभी अधीनस्थ अधिकारियों को सभी थाना क्षेत्र के होटल, ढाबा रेस्टोरेंट, रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन तथा जनपद बॉर्डर में प्रभावी चेकिंग करने हेतु निर्देशित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  (ब्रेकिंग) उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल भुवन चंद्र खंडूड़ी का निधन, प्रदेशभर में शोक की लहर

 

निर्देशानुसार थाना पुलिस, बीडीएस, डॉग स्क्वायड समेत हल्द्वानी शहर के रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, सार्वजनिक स्थलों में चेकिंग की गई। संदिग्ध लोगों से पूछताछ की गई तथा जनता से संदिग्ध गतिविधि की सूचना स्थानीय पुलिस और 112 को देने की अपील की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दूचौड़ में युवा आवाहन कार्यक्रम: विधायक डॉ. मोहन सिंह बिष्ट ने युवाओं की समस्याएं सुनीं, बोले— स्टेडियम बनेगा खेल प्रतिभाओं का मंच

 

 

*मीडिया सैल*
*(नैनीताल पुलिस)*