अम्मा के विश्वास पर खरी उतरी नैनीताल पुलिस, 08 घंटे में चोरी का बक्सा बरामद, शातिर चोर गिरफ्तार

हल्द्वानी न्यूज़– नैनीताल पुलिस ने एक बार फिर त्वरित कार्रवाई कर बुजुर्ग महिला के विश्वास पर खरा उतरते हुए दिनदहाड़े हुई चोरी की घटना का मात्र 08 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने चोरी में संलिप्त शातिर चोर को गिरफ्तार कर जमीन की रजिस्ट्री, सोने-चांदी के जेवरात व नकदी से भरा लोहे का बक्सा बरामद कर पीड़िता को राहत दी है।
मामला हल्द्वानी के बद्रीपुरा वार्ड संख्या-11 का है, जहां निवासी दया नेगी, पत्नी स्व. जगत सिंह नेगी ने 15 जनवरी 2026 को कोतवाली हल्द्वानी में तहरीर दी थी। उन्होंने बताया कि दोपहर के समय एक अज्ञात व्यक्ति किराये पर कमरा देखने के बहाने उनके घर आया। उसने अपना नाम दीपक बिष्ट, निवासी दन्या (अल्मोड़ा) बताते हुए 8 हजार रुपये प्रतिमाह किराया तय किया और सामान लाने की बात कहकर घर के पीछे का गेट खुलवाया।
इसी दौरान मौका पाकर उक्त व्यक्ति ने घर के दो मंजिला कमरे से लोहे का बक्सा चोरी कर लिया, जिसमें सोने का मंगलसूत्र, चांदी की पायल, सोने की बाली, करीब 10 हजार रुपये नकद, साड़ियां और मकान की रजिस्ट्री रखी थी।
तहरीर के आधार पर कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर संख्या 15/26, धारा 305/331(3) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।
घटना की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टी.सी. ने तत्काल संज्ञान लेते हुए चोरी के शीघ्र खुलासे के निर्देश दिए।
उनके निर्देश पर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी मनोज कुमार कत्याल के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी अमित कुमार सैनी के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह मेहता के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों का गहन अवलोकन, सुरागरसी व मुखबिर तंत्र के माध्यम से आरोपी की पहचान की और उसे बरेली रोड मेडिकल कॉलेज गेट के पास से गिरफ्तार कर लिया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण
नाम: वीरेंद्र सिंह बिष्ट
पिता का नाम: हरीश सिंह बिष्ट
निवासी: खाड़ी सुनार, थाना सोमेश्वर, जिला अल्मोड़ा
उम्र: 34 वर्ष
अभियुक्त से बरामद माल
8,000 रुपये नगद
04 चांदी की पायल
02 चांदी के सिक्के
02 चांदी के बिछुवे
01 सोने की बाली (मोती लगी)
01 सोने का मंगलसूत्र
जमीन की रजिस्ट्री
लोहे का बक्सा
गिरफ्तारी/बरामदगी टीम
व0उ0नि0 रोहताश सागर
भूपेन्द्र सिंह मेहता
उ0नि0 कृपाल सिंह (चौकी प्रभारी हीरानगर)
हे0कानि0 इसरार नबी (सीसीटीवी टीम)
हे0कानि0 मनोज कुमार
कानि0 अनिल कुमार
कानि0 दिनेश नगरकोटी
कानि0 धीरेन्द्र अधिकारी
कानि0 प्रकाश कार्की
कानि0 महेंद्र सिंह (सीसीटीवी टीम)
नैनीताल पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में पुलिस की सक्रियता और आमजन के बीच विश्वास और मजबूत हुआ है।
— मीडिया सेल, नैनीताल पुलिस








