उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल पुलिस एसओजी ने लग्जरी कार से शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ किया गिरफ्तार

लग्जरी कार से शराब की तस्करी करने वाले एक युवक को नैनीताल पुलिस एसओजी ने किया गिरफ्तार।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा अवैध शराब की तस्करी करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही के निर्देश दिये गये है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता में आयोजित सहभोज समरसता कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट, पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कार्यक्रम संयोजक दीपेंद्र कोश्यारी समेत कई दिग्गज भाजपाईयों ने भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया

 

उक्त के क्रम में श्री प्रकाश चन्द्र नगर पुलिस अधीक्षक हल्द्वानी व क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी श्री नितिन लोहनी* के पर्यवेक्षण में अवैध शराब की धरपकड़ हेतु प्रभावी कार्यवाही करते हुए उ0नि0 संजीत राठौड़ प्रभारी एस0ओ0जी0 द्वारा मय टीम एक अभियुक्त को 07 पेटी अंग्रेजी शराब कार नं0- UK04AJ-7222 हुडई वर्ना के साथ गिरफ्तार किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सब इंस्पेक्टर भर्ती की तैयारी में जुटी दो युवतियों को डंपर ने मारी टक्कर, एक की मौत

 

उक्त संबंध में कोतवाली हल्द्वानी में एफआईआर नं0 335/2024 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम बनाम अमन जोत पुत्र रवीन्द्र सिंह निवासी गोविन्दपुरा भोटिया पड़ाव रेमण्ड शोरूम के पीछे थाना हल्द्वानी जिला नैनीताल उम्र 27 वर्ष, पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- सीएम धामी ने दिए निर्देश– अपात्रों के राशन, आधार व आयुष्मान कार्ड बनाने पर हो सख्त कार्रवाई

 

 

*बरामदगी*

07 पेटी अंग्रेजी शराब

 

*पुलिस टीम*
1- उ0नि0 संजीत राठौड़
(प्रभारी एसओजी)
2- हे0का0 ललित श्रीवास्तव SOG
3- का0 चन्दन नेगी SOG
4- का0 अमर सिंह SOG