उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल- रेड अलर्ट के चलते 21 जुलाई को नैनीताल जिले के सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित

 

नैनीताल न्यूज़- भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा आगामी 21 जुलाई को उत्तराखंड के विभिन्न जनपदों में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी के साथ “रेड अलर्ट” जारी किया गया है। इस चेतावनी के मद्देनज़र नैनीताल जिले में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

 

 

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिलाधिकारी वंदना ने बताया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव एवं नदी-नालों में तेज बहाव की संभावना को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा के दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) इस विभाग में जल्द होगी 1455 पदों पर भर्ती

 

 

निर्णय के अनुसार, जनपद नैनीताल में संचालित समस्त शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) और समस्त आंगनबाड़ी केंद्र 21 जुलाई 2025 (सोमवार) को बंद रहेंगे। यह आदेश एक दिवसीय अवकाश के रूप में लागू किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी - बनभूलपुरा हिंसा के पांच और दंगाई को पुलिस ने किया गिरफ्तार, अब्दुल मलिक और उसके बेटे को लुक आउट नोटिस जारी

 

 

जिलाधिकारी ने साथ ही संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे आवश्यकतानुसार अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहें और आपदा की स्थिति में पूरी सतर्कता और समन्वय बनाए रखें, ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- डीएम के निर्देश पर नगर निगम हल्द्वानी ने बनाई कमेटी, यहां का अब होगा अतिक्रमण चिन्हित

 

 

प्रशासन की ओर से अभिभावकों से अपील की गई है कि वे मौसम की गंभीरता को देखते हुए बच्चों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने दें।