उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

नैनीताल – (दुःखद) भीषण सड़क हादसे में बुझ गए एक ही घर के दो चिराग, परिजनों का रो-रोकर हुआ बुरा हाल

ओखलकांड रोड हादसा– नैनीताल जिले के ओखलकांडा में शुक्रवार को हुए भीषण सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई। ओखलकांडा के छीड़ाखान-रीठासाहिब मोटर मार्ग में शुक्रवार की सुबह अधौड़ा से हल्द्वानी को आ रही कैंपर अनियंत्रित होकर 500 फिट गहरी खाई में जा गिरा। वाहन के खाई में गिरने से 9 लोगों की मौके पर मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दर्दनाक हादसा: गोला नदी में नहाते समय 13 वर्षीय बच्चे की डूबने से मौत

मूल रूप से ओखलकांडा ब्लॉक के अधोड़ा पदमपुर गल्पा निवासी दो सगे भाई शिवराज सिंह (25) और नरेंद्र सिंह (20) की भी इस दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई है। दोनों भाइयों की मौत की सूचना पर घर परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- काठगोदाम से कैंचीधाम के बीच बनने वाले बाईपास पर वन विभाग ने लगाई आपत्ति, भूमि को बताया अनुपयुक्त, प्रशासन ने तैयार किया प्रस्ताव

बताया जा रहा है की दोनों भाई दिवाली पर घर से वापस काम पर लौट रहे थे। शिवराज हल्द्वानी में होटल और प्रॉपर्टी का कारोबार करता था। जबकि उसका छोटा भाई नरेंद्र दिल्ली में होटल पर कार्यरत था। घर में कमाने वाले यही दो भाई थे, उनके पिता कुंवर सिंह गांव में ही खेती – बाड़ी करते हैं। दोनों भाई अब अपने पीछे माता – पिता बहन और एक अपने छोटे भाई छोड़कर चले गए। युवा बेटों की मौत की खबर सुनकर माता – पिता का रो- रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) इन 6 IFS अधिकारियों की पदोन्नति किये जाने की, श्री राज्यपाल ने स्वीकृति प्रदान की