उत्तराखण्डकुमाऊं,

वीकेंड पर कैंची धाम जाने वालों के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू, भारी वाहन डायवर्ट—शटल सेवा से होंगे दर्शन

नैनीताल न्यूज़– वीकेंड पर बढ़ती भीड़ को देखते हुए नैनीताल पुलिस ने कैंची धाम, भवाली और भीमताल क्षेत्र के लिए विशेष यातायात और डायवर्जन प्लान लागू कर दिया है। इस व्यवस्था का उद्देश्य शनिवार और रविवार को ट्रैफिक दबाव कम करना और श्रद्धालुओं व पर्यटकों को सुगम यात्रा सुविधा देना है।

 

पुलिस द्वारा जारी प्लान के अनुसार, अल्मोड़ा और रानीखेत की ओर से हल्द्वानी आने वाले भारी वाहनों को क्वारब और खैरना से डायवर्ट कर रामगढ़ और मुक्तेश्वर होते हुए भेजा जाएगा, ताकि कैंची धाम और आसपास के क्षेत्रों में जाम की स्थिति न बने।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) लालकुआं रेलवे स्टेशन अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल।

 

 

वहीं हल्द्वानी से पहाड़ी क्षेत्रों की ओर जाने वाले आवश्यक सेवाओं से जुड़े भारी वाहनों को निर्धारित रूट से जाने की अनुमति रहेगी, जबकि अन्य भारी वाहनों को ट्रैफिक के दबाव के अनुसार भवाली के मस्जिद तिराहे से पहले रोका जा सकता है या उन्हें रामगढ़ और खुटानी मार्ग से भेजा जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  जिलाधिकारी नैनीताल ललित मोहन रयाल का बड़ा फैसला: रुद्रपुर की 9 एकड़ नजूल भूमि के पट्टे निरस्त, जमीन राज्य सरकार में निहित

 

पर्यटकों के लिए भी खास व्यवस्था की गई है। जो लोग भीमताल मार्ग से अपने निजी वाहनों से कैंची धाम जाना चाहते हैं, उनके वाहनों को भीमताल विकास भवन पार्किंग में खड़ा कराया जाएगा। वहां से उन्हें स्थानीय शटल सेवा के जरिए भवाली और कैंची धाम मंदिर तक पहुंचाया जाएगा।

 

इसी तरह, जो पर्यटक नैनीताल या गेठिया मार्ग से कैंची धाम जा रहे हैं, उनके वाहनों को भवाली सैनेटोरियम पार्किंग में पार्क कराया जाएगा। यहां से भी शटल सेवा के माध्यम से मंदिर तक दर्शन के लिए भेजा जाएगा।
नैनीताल पुलिस ने सभी पर्यटकों, स्थानीय लोगों और वाहन चालकों से अपील की है कि वे वीकेंड के दौरान इस ट्रैफिक प्लान का पालन करें, ताकि अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ युवक ने मंगेतर से वीडियो कॉल पर लगाई फांसी, लाइव वीडियो वायरल