उत्तराखण्डकुमाऊं,

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के NSS सात दिवसीय विशेष शिविर का डूंगरपुर हल्दुचौड़ में शुभारंभ

लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वावधान में सात दिवसीय विशेष शिविर का शुभारंभ पंचायत घर डूंगरपुर, हल्दुचौड़ में किया गया। शिविर के प्रथम दिवस का उद्घाटन मुख्य अतिथि महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. अनीता सिंह ने दीप प्रज्वलित कर किया।

 

इस अवसर पर आयोजित बौद्धिक सत्र के मुख्य वक्ता प्रोफेसर एल.एम. पांडे रहे। उद्घाटन सत्र में वाणिज्य विभाग से डॉ. मनोज कुमार पंत, डॉ. मंजू जोशी, डॉ. आर.के. सनवाल, पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पप्पू सागर, बीएड विभाग से डॉ. अरुण कुमार चतुर्वेदी, डॉ. इंद्र मोहन पंत, मनोविज्ञान विभाग से डॉ. हेमलता गोस्वामी, अंग्रेजी विभाग से डॉ. प्रदीप मंडल, संस्कृत विभाग से मनोज जोशी, कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत सैनी तथा डॉ. सरोज पंत सहित अन्य प्राध्यापक मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ छत निर्माण विवाद में चली गोली, भाई समेत तीन पर फायरिंग; आरोपी गिरफ्तार

 

 

कार्यक्रम की शुरुआत स्वयंसेवियों द्वारा सरस्वती वंदना और स्वागत गीत से हुई। इसके बाद स्वयंसेवकों ने लक्ष्य गीत प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया। मुख्य अतिथि डॉ. अनीता सिंह ने स्वयंसेवकों को अनुशासन के साथ पूरे उत्साह और ऊर्जा से शिविर की गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।
बौद्धिक सत्र में प्रोफेसर एल.एम. पांडे ने स्वयंसेवियों को दृढ़ निश्चय और ईमानदारी के साथ अपने कार्यों को पूरा करने का संदेश दिया। वहीं स्वयंसेवी सौरभ बोरा ने अपने अनुभव साझा करते हुए साथियों को समाज सेवा के लिए प्रेरित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- डार्क वेब से उत्तराखंड की अदालतों पर ‘साइबर अटैक’! चौथे दिन भी बम धमकी, STF का बड़ा खुलासा

 

कार्यक्रम अधिकारी डॉ. अजीत सैनी ने सात दिवसीय विशेष शिविर की प्रतिदिन की रूपरेखा स्वयंसेवकों को विस्तार से बताई। कार्यक्रम अधिकारी डॉ. सरोज पंत ने स्वयंसेवकों से शिविर के दौरान जनजागरूकता कार्यक्रमों और कौशल विकास से जुड़ी गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने का आह्वान किया।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ रोड पर खड़े ट्रक के पीछे जा घुसी कार, एक की मौत व दो गंभीर, देखें वीडियो………..

 

इस मौके पर महाविद्यालय के प्राध्यापक और कर्मचारी भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन पूर्व कार्यक्रम अधिकारी डॉ. हेम चंद पांडे ने किया।