उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून में अफसर बने मिसाल: अपर सचिव बंशीधर तिवारी साइकिल से पहुंचे दफ्तर, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड शासन में अपर सचिव मुख्यमंत्री, महानिदेशक सूचना और एमडीडीए उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने शनिवार को एक प्रेरणादायक पहल करते हुए अपने आवास से साइकिल चलाकर दफ्तर पहुंचकर अधिकारियों और कर्मचारियों के सामने मिसाल पेश की।

 

सहस्त्रधारा रोड स्थित आवास से रिंग रोड स्थित सूचना निदेशालय तक साइकिल से पहुंचने वाले बंशीधर तिवारी ने ऊर्जा संरक्षण, पर्यावरण सुरक्षा और जिम्मेदार प्रशासन का मजबूत संदेश दिया। उनका यह कदम केवल औपचारिक अपील तक सीमित नहीं रहा, बल्कि उन्होंने खुद पालन कर यह दिखाया कि बदलाव की शुरुआत स्वयं से होती है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- (बड़ी खबर) मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश के चलते कल नैनीताल जिले के सभी स्कूल बंद के निर्देश जारी।

 

दरअसल, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ऊर्जा बचत अभियान और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देशों के तहत सूचना विभाग में प्रत्येक शनिवार “नो व्हीकल डे” मनाने का निर्णय लिया गया है। इसके तहत अधिकारियों और कर्मचारियों को सार्वजनिक परिवहन, कार पूलिंग और साइकिल जैसे विकल्प अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल पुलिस का बड़ा एक्शन: पुछड़ी क्षेत्र अवैध अतिक्रमण से मुक्त, मुख्यमंत्री के ‘डेमोग्राफी चेंज रोकने’ के विजन पर कसा शिकंजा

 

बंशीधर तिवारी ने कहा कि ईंधन की बचत, प्रदूषण नियंत्रण और स्वस्थ जीवनशैली के लिए छोटे-छोटे प्रयास बेहद जरूरी हैं। उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों से सप्ताह में कम से कम एक दिन निजी वाहन का उपयोग न करने की अपील भी की।

 

वहीं, एमडीडीए में भी उनके नेतृत्व में “तेल बचाओ मुहिम” चलाई जा रही है, जिसके तहत सीमित बिजली उपयोग, ईंधन बचत और पर्यावरण संरक्षण को लेकर कई कदम उठाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  क्रिसमस दिवस पर एचसीएम स्कूल में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन

 

तेजी से बढ़ते देहरादून शहर में ट्रैफिक और प्रदूषण बड़ी चुनौती बनते जा रहे हैं। ऐसे में एक वरिष्ठ अधिकारी द्वारा साइकिल से दफ्तर पहुंचना आम लोगों के लिए भी प्रेरणा का संदेश माना जा रहा है।