उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- उत्तराखंड में शुरू हुई मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया, 10 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड सरकार ने प्रदेश में स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इस योजना के जरिए सरकार का लक्ष्य चालू वित्तीय वर्ष में 10 हजार लोगों को स्वरोजगार उपलब्ध कराना है।

 

 

गौरतलब है कि बीते माह प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना और मुख्यमंत्री अति सूक्ष्म स्वरोजगार योजना को मिलाकर मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना 2.0 लागू की है, जो वर्ष 2030 तक प्रभावी रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल-(बड़ी खबर) नैनीताल एसएसपी पंकज भट्ट ने किये 24 दरोगाओं के तबादले, कई के थाना चौकी बदले।

 

 

💼 परियोजना लागत और सब्सिडी का ढांचा:

विनिर्माण क्षेत्र: अधिकतम ₹25 लाख तक की परियोजना

सेवा क्षेत्र: ₹10 लाख तक

सूक्ष्म व्यवसाय: ₹2 लाख तक

 

सरकारी सब्सिडी का लाभ:

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता निवासी एनएसजी कमांडो की गोली लगने से हुई मौत, परिवार में मचा कोहराम, 19 नवंबर को होनी थी कमांडो की शादी

₹2 लाख तक: 25% से 30% सब्सिडी

₹2 से ₹10 लाख तक: 20% से 25%

₹10 से ₹25 लाख तक: 15% से 20%

🖥️ कैसे करें आवेदन:

योजना का लाभ लेने के लिए उद्योग विभाग की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना अनिवार्य है। आवेदन की जांच (स्क्रूटनी) के बाद, फाइलें बैंक को ऋण स्वीकृति हेतु भेजी जाएंगी।

यह भी पढ़ें 👉  एक बार फिर डोली उत्तराखंड की धरती, यहाँ महसूस किये गए भूकंप के तेज झटके, लोग घरों से निकले बाहर....

बैंकों के लिए समय-सीमा तय:

₹5 लाख तक के ऋण: 2 सप्ताह में स्वीकृति

₹5 से ₹25 लाख तक के ऋण: 3 सप्ताह में निर्णय

 

सरकार की यह पहल रोजगार सृजन और स्थानीय उद्यमिता को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।