उत्तराखण्डगढ़वाल,

हरिद्वार में दर्दनाक हादसा: नदी में नहा रहे 12 साल के बच्चे को मगरमच्छ खींच ले गया, मौत

हरिद्वार जिले के रुड़की क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। गर्मी से राहत पाने के लिए नदी में नहाने गए 12 वर्षीय बच्चे को मगरमच्छ पानी में खींच ले गया। शुक्रवार सुबह ग्रामीणों ने नदी किनारे खून से लथपथ शव देखा, जिसके बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

 

घटना बुग्गावाला थाना क्षेत्र के बंजारेवाला गांव की है। जानकारी के अनुसार, रामकुमार का 12 वर्षीय बेटा राम रहीम गुरुवार दोपहर साइकिल लेकर अपने 4-5 दोस्तों के साथ घर से निकला था। परिजनों को लगा कि वह खेलने गया है, लेकिन देर शाम तक घर वापस नहीं लौटने पर परिवार चिंतित हो गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- पत्नी के नाम पर फर्जी फर्म, एंबुलेंस से सप्लाई – 13 करोड़ की नकली दवाएं 6 राज्यों में बिकीं

 

काफी तलाश के बाद भी जब बच्चे का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। बुग्गावाला पुलिस ने रातभर आसपास के क्षेत्रों में बच्चे की खोजबीन की, लेकिन सफलता नहीं मिली।

 

बाद में जब परिजन उसके दोस्तों के घर पहुंचे तो उन्होंने बताया कि सभी बच्चे नदी में नहा रहे थे। शाम होने पर बाकी दोस्त घर लौट आए, लेकिन राम रहीम ने कुछ देर और नदी में रुककर नहाने की बात कही थी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- ऑपरेशन कालनेमि" में नैनीताल पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 56 बाबाओं की हुई जांच, 08 पर चालान, 05 गिरफ्तार

 

बताया जा रहा है कि स्टोन क्रेशर के पास नदी में मौजूद मगरमच्छ ने अचानक बच्चे पर हमला कर दिया और उसे जबड़ों में दबाकर गहरे पानी में खींच ले गया।शुक्रवार सुबह ग्रामीण खेतों में पानी लगाने पहुंचे तो उन्हें नदी किनारे खून से लथपथ शव दिखाई दिया। पास में एक साइकिल भी खड़ी मिली, जिससे बच्चे की पहचान हुई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद शव को नदी से बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  पर्यावरण दिवस के मौके पर ग्राफिक एरा हिल यूनिवर्सिटी हल्द्वानी के विद्यार्थियों ने नुक्कड़ नाटक से किया जागरूक

 

थाना प्रभारी अंकुर शर्मा ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया गया है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है, वहीं गांव में भी दहशत का माहौल बना हुआ है।