उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

ग्राफिक एरा में पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन।

लालकुआं न्यूज़- पुनीत सागर अभियान के अंतर्गत ग्राफिक एरा हल्द्वानी परिसर में एनसीसी कैडेट्स द्वारा विश्व पर्यावरण सप्ताह का प्रारंभ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता से हुआ। कैडिट्स ने अपनी कल्पनाओं को पोस्टर के माध्यम से दिखाया साथ ही पर्यावरण संरक्षण के तरीके भी दर्शाए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ बड़ा हादसा: पर्यटकों की कार 35 मीटर गहरी खाई में गिरी, 5 घायल; दो की हालत नाजुक

प्रतियोगिता में साक्षी बिरोरिया और भूपेश चंद ने पहला, पूजा माहरा, कोमल पांडे, निशा मेहता, बिनीता थापा संयुक्त रूप से दूसरे व विनिता कोरंगा और पायल बिष्ट ने तीसरा स्थान हासिल किया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी नगर निगम की दुकानों का किराया दबाए बैठे व्यापारियों पर होगी कार्यवाही, अब कटेगी RC

इसके अलावा एनसीसी कैडेट्स द्वारा ग्लाइडर भी बनाए गए। परिसर के निदेशक डॉ मनीष कुमार बिष्ट ने छात्रों को अपने स्तर पर पर्यावरण संरक्षण की जिम्मेदारी उठाने को कहा साथ ही हर संभव सहयोग देना का भी आश्वासन दिया, कैरेटेकिंग ऑफिसर उदित पांडे ने कार्यक्रम के सफलतापूर्वक आयोजन पर खुशी व्यक्त की उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन के साथ विजेई कैडेट्स को बधाई दी।

यह भी पढ़ें 👉  तराई पूर्वी वन प्रभाग द्वारा प्रभाग् स्तरीय फायर ड्रिल कार्यशाला का आयोजन