उत्तराखण्डकुमाऊं,नैनीताल न्यूज़, nanital news,हल्द्वानी

हल्दूचौड़- एलबीएस हल्दूचौड़ में हुआ अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन।

हल्दूचौड़ न्यूज़- हल्दूचौड़ स्थित लाल बहादुर शास्त्री राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्दूचौड़ में एनसीटीई के निर्देशानुसार अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। जिसमें महाविद्यालय के रोवर्स रेंजर्स, छात्र-छात्राओं, प्राध्यापकों व कर्मचारियों द्वारा योग के विभिन्न आसनों को किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड के नैनीताल जनपद समेत तराई भाबर के अधिकांश पटवारी कल से रहेंगे कार्य बहिष्कार हड़ताल में, यह प्रमाण पत्र बनाने वालों को आएंगे दिक्कतें

वही कार्यक्रम संयोजक डॉ. हेम चन्द्र के द्वारा सभी को योग के माध्यम से शरीर को स्वस्थ रखने और स्वस्थ शरीर में स्वस्थ मस्तिष्क की जानकारी देते हुए विभिन्न योगासनों को कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी-(बड़ी खबर) यहाँ प्रशासन हुआ सख्त, सिटी मजिस्ट्रेट ने दिया अल्टीमेटम

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हरीश चंद्र जोशी, उमाशंकर दुम्का, गणेश जोशी, राकेश, रोवर्स सूरज सिंह राठौर, कन्हैया भट्ट, पवन कुमार आर्या, रेंजर्स गीता जोशी, प्रियंका सिजवाली, उर्मिला कोरंगा, तनुजा, राजेश सिंह धामी, खजान चन्द्र आर्या आदि छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें 👉  पेट्रोलिंग के दौरान जम्मू कश्मीर के तंगधार में बलिदानी हुए सत्ये सिंह बिष्ट, परिवार में पसरा मातम