उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में प्रॉपर्टी डीलर की आत्महत्या से बवाल, सुसाइड नोट में पटवारी का नाम – ग्रामीणों ने शव के साथ कोतवाली में किया प्रदर्शन, पटवारी हिरासत में

लालकुआं न्यूज़- तहसील के समीप प्रॉपर्टी डीलर महेश जोशी द्वारा जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या किए जाने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। मृतक की जेब से मिले सुसाइड नोट में लालकुआं तहसील की पटवारी पूजा रानी सहित कुछ राजस्व विभाग कर्मियों को जिम्मेदार ठहराया गया। इसी के चलते सोमवार शाम को परिजन जब शव लेकर लालकुआं कोतवाली पहुंचे तो सैकड़ों ग्रामीणों ने वहां जोरदार प्रदर्शन किया और मृतक को न्याय दिलाने की मांग को लेकर करीब चार घंटे तक धरना दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हाईस्कूल की परीक्षा में पूर्व मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल की पोती प्रियंका ने 98.4% अंक पाकर किया क्षेत्र का नाम रोशन

 

 

ग्रामीणों का कहना था कि जब तक पटवारी को गिरफ्तार नहीं किया जाएगा, वे शव का अंतिम संस्कार नहीं होने देंगे। हालात बिगड़ते देख कोतवाल दिनेश सिंह फर्त्याल सहित पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों ने समझाने का प्रयास किया, लेकिन लोग अड़े रहे। इसके बाद मौके पर पहुंचे हल्द्वानी सिटी मजिस्ट्रेट, एसडीएम लालकुआं, सीओ लालकुआं और क्षेत्रीय विधायक डॉ. मोहन बिष्ट ने बातचीत की। अंततः पुलिस ने पटवारी पूजा रानी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे रामनगर कोतवाली में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और वीडियो कॉल के माध्यम से दृश्य ग्रामीणों को दिखाया। इसके बाद देर रात ग्रामीण शांत हुए और धरना समाप्त हुआ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में विधायक निधि जारी, हर विधायक को मिलेंगे 5 करोड़ रुपये

 

 

गौरतलब है कि 54 वर्षीय महेश जोशी क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी भी थे और लंबे समय से प्रॉपर्टी डीलिंग का कार्य कर रहे थे। वह बबूर गुमटी निवासी थे और अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन से क्षेत्र में शोक की लहर है। प्रदर्शन में कनिष्ठ प्रमुख कमल भंडारी, ग्राम प्रधान रुक्मणी नेगी, वरिष्ठ समाजसेवी हेमवती नंदन दुर्गापाल, इंदर सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, राधा कैलाश भट्ट, उमेश फुलारा, मुकेश दुम्का, पीयूष जोशी समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- इन राशियों को मिलेगा किस्मत का साथ, जानें 12 राशियों का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल