उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआँ- इंडियन ऑयल डिपो के पास अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

लालकुआं न्यूज़- कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत इंडियन ऑयल डिपो के समीप हाईवे किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। रविवार सुबह स्थानीय लोगों ने सड़क किनारे शव पड़ा देखा तो तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून - (बड़ी खबर) शासन ने चारधाम यात्रा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को दृष्टिगत रखते हुए कुमाऊं में तैनात इन दो अधिकारियों को बनाया चारधाम यात्रा का मजिस्ट्रेट

 

 

सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। बताया जा रहा है कि शव नरूला स्टोन क्रेशर को जाने वाले मार्ग पर पड़ा मिला। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ पुल के नीचे गौला नदी में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

 

 

फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में शिनाख्त के प्रयास कर रही है। प्रारंभिक जांच में मृत्यु के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच में जुटी हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में दूसरे दिन भी प्रशासन की अवैध मदरसों के खिलाफ कार्यवाही जारी

 

 

स्थानीय लोगों के अनुसार मृतक संभवतः बाहरी व्यक्ति प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।