उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

पीआरडी स्वयंसेवकों को 365 दिन रोजगार देने की तैयारी, होमगार्ड के बराबर मानदेय पर भी प्रस्ताव जल्द कैबिनेट में

देहरादून न्यूज़– प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) स्वयंसेवकों को वर्ष में 365 दिन रोजगार देने और उन्हें होमगार्ड कर्मियों के समान मानदेय उपलब्ध कराने की दिशा में युवा कल्याण विभाग ने कदम तेज कर दिए हैं। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल मंत्री रेखा आर्या ने विभागीय अधिकारियों को दोनों मांगों पर विस्तृत प्रस्ताव तैयार कर जल्द कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं। मंत्री के आश्वासन के बाद पीआरडी स्वयंसेवकों ने अपना धरना प्रदर्शन समाप्त करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां दरोगा के साथ अभद्रता करने पर एसएसपी ने दो हेड कांस्टेबल किया निलंबित

 

सोमवार को सचिवालय में आयोजित बैठक में मंत्री ने पीआरडी स्वयंसेवकों से वार्ता की। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पीआरडी स्वयंसेवकों को होमगार्ड कर्मियों की भांति मानदेय देने संबंधी प्रस्ताव शासन को भेजा जा चुका है, जो वर्तमान में वित्त विभाग में परीक्षणाधीन है।

 

 

वहीं, पहले पीआरडी कर्मियों को वर्ष में 300 दिन रोजगार देने का प्रस्ताव भेजा गया था, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 365 दिन करने का नया प्रस्ताव तैयार किया जाएगा। मंत्री ने दोनों प्रस्तावों पर त्वरित कार्रवाई करते हुए इन्हें कैबिनेट के समक्ष रखने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ हुआ भीषण सड़क हादसा: स्कूटी-पिकअप भिड़ंत में युवती की मौत, दूसरी गंभीर हालत में रेफर

 

 

बैठक में विशेष प्रमुख सचिव खेल अमित सिन्हा, निदेशक खेल आशीष चौहान, अपर निदेशक अजय अग्रवाल और राजेश ममगाईं सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

 

बैठक के दौरान पदक विजेता खिलाड़ियों को आउट ऑफ टर्न नौकरी देने की प्रक्रिया में तेजी लाने के निर्देश भी दिए गए। मंत्री ने कहा कि कार्मिक विभाग के साथ हुई बैठक के आधार पर विभिन्न विभागों से समन्वय कर जल्द निर्णय लिया जाए। इसके अलावा स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी में इस वर्ष कक्षाएं शुरू कराने के लिए 142 पदों के सृजन और भूमि स्थानांतरण की प्रक्रिया तेज करने के निर्देश भी दिए गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- ब्रिटेन से लौटे के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की घोषणा, बनाया जाएगा उत्तराखंड अप्रवासी प्रकोष्ठ