उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

देहरादून- प्रदेश में अगले तीन दिन और परीक्षा लेगी बारिश, कई जिलों में रेड-येलो अलर्ट जारी, सभी डीएम को भेजा पत्र

देहरादून न्यूज़- राज्य में मानसून की बरसात अगले कुछ दिनों तक लोगों की परीक्षा लेती रहेगी। मौसम विज्ञान विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की आशंका जताते हुए रेड और यलो अलर्ट जारी किए हैं। वहीं, मौसम विभाग के हाइड्रोमेट डिवीजन ने बाढ़ को लेकर भी कई जिलों में चेतावनी दी है।

 

 

राज्य आपातकालीन परिचालन केंद्र ने मौसम विभाग के अलर्ट का हवाला देते हुए सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजा है और सावधानी बरतने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  (बड़ी खबर) देहरादून में सनसनीखेज वारदात: कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या, परेड ग्राउंड के पास दिनदहाड़े फायरिंग

 

 

🔴 1 सितंबर का अलर्ट

देहरादून, पिथौरागढ़, बागेश्वर और नैनीताल जिलों में भारी से अत्यधिक बारिश की संभावना, रेड अलर्ट जारी।

 

शेष जिलों के लिए यलो अलर्ट।

🔴 2 सितंबर का अलर्ट

देहरादून, चमोली और बागेश्वर जिलों के लिए रेड अलर्ट।

 

बाकी जिलों के लिए यलो अलर्ट।

🟡 3 सितंबर का अलर्ट

पूरे राज्य में भारी बारिश को लेकर यलो अलर्ट।

🌊 नदियों का जलस्तर बढ़ा

सिंचाई विभाग के केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष के मुताबिक, शनिवार दोपहर तीन बजे तक माया कुंड ऋषिकेश में गंगा और मदकोट में गोरी नदी का जल स्तर बढ़ रहा है। हालांकि कुछ नदियों का जलस्तर स्थिर या घट रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश के इन जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी, अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने के निर्देश

 

 

☔ अब तक 1143.8 एमएम बरसात

मौसम विभाग के अनुसार, इस मानसून सीजन में राज्य में 1143.8 एमएम बरसात दर्ज की जा चुकी है। 29 अगस्त सुबह 8:30 से 30 अगस्त सुबह 8:30 तक की बात करें तो खटीमा में सबसे ज्यादा 63 एमएम बरसात हुई। ऊखीमठ में 57.8, कुथनौर में 49, बाराकोट में 45, जानकी चट्टी में 35 एमएम बरसात रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी – यहाँ हुआ भीषण मोटरसाइकिल हादसा, डंपर के नीचे जा घुसी बाइक, 1 की मौत, एक गंभीर

 

इसी तरह उत्तरकाशी में 31, गंगानगहर 25.6, कर्णप्रयाग 23.8 और जोशीमठ में 22.4 एमएम बारिश दर्ज हुई है।

 

 

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग ने लोगों से अपील की है कि नदियों और बरसाती नालों के पास जाने से बचें और मौसम विभाग के अलर्ट को गंभीरता से लें।