उत्तराखण्डगढ़वाल,

(बड़ी खबर) देहरादून में सनसनीखेज वारदात: कर्नल के बेटे की गोली मारकर हत्या, परेड ग्राउंड के पास दिनदहाड़े फायरिंग

देहरादून न्यूज़- राजधानी देहरादून में बुधवार को दिनदहाड़े हुई फायरिंग की घटना से शहर दहल उठा। तिब्बती मार्केट और परेड ग्राउंड के आसपास अज्ञात हमलावरों ने कर्नल आरसी शर्मा के बेटे अर्जुन शर्मा (42) की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया।

 

मृतक अर्जुन शर्मा जीएमएस रोड स्थित भारत गैस एजेंसी के संचालक बताए जा रहे हैं और आईटीबीपी निवासी थे। जानकारी के अनुसार, वे परेड ग्राउंड में लान टेनिस खेलने आए थे। खेल समाप्त करने के बाद जब वे अपनी मैरून रंग की जीप में बैठने जा रहे थे, तभी स्कूटी सवार दो युवकों ने उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दुकान में बैठे हिस्ट्रीशीटर की कनपटी पर गोली लगने से हुई मौत, पुलिस मान रही आत्महत्या, जांच शुरू

 

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक गोली सीधे उनकी छाती में लगी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर ही गिर पड़े। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही उनकी मौत हो चुकी थी।

 

 

संपत्ति विवाद की आशंका
प्रारंभिक जांच में संपत्ति विवाद की बात सामने आ रही है। सूत्रों के अनुसार, मृतक की मां और परिवार के अन्य सदस्यों के बीच संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा था। गैस एजेंसी में साझेदारी को लेकर भी मतभेद बताए जा रहे हैं। हालांकि, पुलिस ने अभी तक आधिकारिक रूप से किसी कारण की पुष्टि नहीं की है और सभी संभावित एंगल से जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ महिला पर लगा बच्चा चोरी करने का आरोप, लोगो ने महिला को पीटा, एसटीएच में हुआ जमकर हंगामा

 

 

सुरक्षित इलाके में वारदात से उठे सवाल
हैरानी की बात यह है कि यह घटना राज्य के सबसे सुरक्षित माने जाने वाले क्षेत्र में हुई। वारदात स्थल सचिवालय और पुलिस मुख्यालय से महज 500 मीटर की दूरी पर है, जबकि देहरादून प्रेस क्लब भी कुछ कदमों की दूरी पर स्थित है। ऐसे हाई-सिक्योरिटी जोन में दिनदहाड़े फायरिंग की घटना ने कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ आरबीएम से भरा डंपर का टायर फटने के बाद बाइक को टक्कर मार कर कार पर पलटा डंपर, बाइक सवार एक की मौत, चार घायल, पढ़े पूरी खबर।

 

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, शहरभर में चेकिंग अभियान
सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि स्कूटी सवार आरोपियों की पहचान की जा सके। शहरभर में नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान तेज कर दिया गया है।

 

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम गठित की गई है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

 

इस सनसनीखेज हत्या से राजधानी में दहशत का माहौल है और लोग दिनदहाड़े हुई इस वारदात से स्तब्ध हैं।