उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

प्रदेश में अगले तीन घंटे के लिए भारी बारिश का रेड अलर्ट, 9 जिलों में सतर्कता जरूरी

देहरादून न्यूज़- उत्तराखंड में मौसम विभाग ने अगले तीन घंटों के लिए भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के अनुसार, आज रात 9 बजे तक प्रदेश के कई जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने की पूरी आशंका है। मौसम विभाग ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ नाबालिग को स्कूटी चलाना पड़ा भारी, लगा 25 हजार का जुर्माना, 1 साल के लिए आरसी हुई रद्द, पढ़े पूरी खबर।

 

 

रेड अलर्ट जिन जिलों के लिए जारी किया गया है, उनमें अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, चंपावत, नैनीताल, पिथौरागढ़, रुद्रप्रयाग, उधम सिंह नगर और उत्तरकाशी शामिल हैं। इन क्षेत्रों में तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ-साथ कहीं-कहीं जलभराव, भूस्खलन और नदियों-नालों के जलस्तर में अचानक वृद्धि की स्थिति बन सकती है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- सीएम धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आज, एकल महिलाओं को ऋण समेत कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर लग सकती है मुहर

 

 

राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (SDMA) और स्थानीय प्रशासन को अलर्ट मोड में रखा गया है, वहीं संवेदनशील क्षेत्रों में SDRF और पुलिस टीमों को भी तैनात किया गया है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे सुरक्षित स्थानों पर रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और मौसम से जुड़े अपडेट पर नजर बनाए रखें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ जेसीबी से लदा ट्रेलर वाहन गहरी खाई में गिरा, ऑपरेटर की मौके पर ही मौत

 

महत्वपूर्ण सलाह:

1- नदी-नालों के पास न जाएं।

2- पहाड़ी मार्गों पर यात्रा टालें।

3- सरकारी अलर्ट व दिशानिर्देशों का पालन करें।