उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में भारी बारिश का रेड अलर्ट: 6 अगस्त को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद

नैनीताल न्यूज– उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते बुधवार, 6 अगस्त 2025 को जनपद नैनीताल के समस्त विद्यालयों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में अवकाश घोषित किया गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग द्वारा जिले में भारी से अत्यंत भारी वर्षा की चेतावनी (रेड अलर्ट) जारी की गई है, जिसके दृष्टिगत यह निर्णय लिया गया है

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- मंगलौर विस में मतदान के दौरान हुआ बवाल, पथराव के बाद चले लाठी-डंडे, फायरिंग का भी आरोप, कई घायल

 

इस संबंध में जिलाधिकारी वंदना ने जानकारी देते हुए बताया कि संभावित आपदा जोखिमों जैसे भूस्खलन, सड़क अवरोध, जलभराव एवं नदी-नालों में तेज बहाव को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थियों की सुरक्षा सर्वोपरि है। इसी कारण जनपद के सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालय (कक्षा 1 से 12 तक) तथा समस्त आंगनबाड़ी केंद्रों में 06 अगस्त 2025 (बुधवार) को एक दिवसीय अवकाश रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- डाक सेवकों के दस्तावेजों की विभागीय जांच में दो डाक सेवकों के शैक्षणिक दस्तावेज मिले फर्जी, दो भागे, चारों की नियुक्ति निरस्त, जांच जारी

 

 

जिलाधिकारी ने संबंधित शैक्षणिक एवं प्रशासनिक अधिकारियों को सतर्क रहने और आवश्यकता की स्थिति में अपने-अपने कार्यालयों में उपस्थित रहने के निर्देश दिए हैं। आपदा की स्थिति में समन्वय बनाए रखने को कहा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड कैबिनेट की आज बनबसा में बैठक, धामी के फैसलों पर टिकी रहेंगी निगाहें

 

 

साथ ही जिलाधिकारी ने आमजन से अपील की है कि किसी भी आपात स्थिति या आपदा की घटना की सूचना तुरंत जनपद आपदा नियंत्रण कक्ष के फोन नंबर 05942-231178, 231179 या टोल फ्री नंबर 1077 पर दें।