उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड कैबिनेट की आज बनबसा में बैठक, धामी के फैसलों पर टिकी रहेंगी निगाहें

चंपावत न्यूज़- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को चंपावत जिले के बनबसा स्थित एनएचपीसी में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक को लेकर प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा पुलिस ने सट्टे की खाई-बाड़ी करते एक युवक को सट्टा पर्ची के साथ किया गिरफ्तार

 

 

जिलाधिकारी मनीष कुमार ने बताया कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार सुबह 10:45 बजे ऊधमसिंह नगर जिले के खटीमा स्थित अपने निजी आवास नगरा तराई से कार द्वारा रवाना होंगे। इसके बाद वह पूर्वाह्न 11 बजे बनबसा स्थित एनएचपीसी पहुंचेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः यहां दो युवकों से शादी में हुई मुलाकात तो इश्क में डूबी दो सगी बहनें, अब प्रेमियों से शादी की जिद पर अड़ी, पढ़े पूरी खबर

 

 

मुख्यमंत्री यहां एनएचपीसी के प्रशासनिक भवन में आयोजित राज्य कैबिनेट की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा होने की संभावना है। हालांकि, बैठक के एजेंडे और संभावित फैसलों को लेकर विस्तृत जानकारी सामने आने का इंतजार है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- वित्तीय अनियमितताओं वाली सहकारी समितियों की होगी SIT जांच, मंत्री धनसिंह ने दिए निर्देश