उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में स्कूल बस पलटी मामला: SSP ने लिया संज्ञान, बस चालक पर मुकदमा दर्ज

हल्द्वानी न्यूज- नैनीताल जिले में बच्चों की जान जोखिम में डालने वाले स्कूल बस हादसे के मामले पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) प्रहलाद नारायण मीणा ने सख्त रुख अपनाया है। गुरुवार सुबह जयपुर बीसा के पास BLM स्कूल की बस पलटने की घटना को SSP ने गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई के आदेश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ बद्रीनाथ हाईवे पर हुआ हादसा, यूपी से आये यात्रियों की कार पर पहाड़ी से गिरा बड़ा पत्थर, बाल-बाल बची कार में सवार यात्रियों की जान

 

 

पुलिस ने बस चालक अरविंद सिंह पुत्र गंगा सिंह, निवासी पदमपुर देवरिया, लालकुआं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। घटना की जांच की जिम्मेदारी क्षेत्राधिकारी (CO) हल्द्वानी को सौंपी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  थर्टी फर्स्ट को घायल हुए युवक की मौत

 

 

🚨 कल सुबह 6 बजे से चलेगा विशेष चेकिंग अभियान

SSP ने निर्देश दिया है कि 29 अगस्त प्रातः 6 बजे से पूरे जनपद में स्कूल व कॉलेज बसों की फिटनेस, परमिट और स्पीड लिमिट की सख्त जांच की जाएगी। जिन स्कूल संचालकों की लापरवाही सामने आएगी, उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून -(बड़ी खबर) राजकीय दुग्ध पर्यवेक्षक एवं गन्ना पर्यवेक्षक परीक्षा- 2023 की भर्ती पर आई अपडेटज पढ़े खबर

 

 

🛑 बच्चों की सुरक्षा सर्वोपरि

SSP मीणा ने साफ कहा है कि –
“बच्चों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है। किसी भी प्रकार की लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।”