उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ तैरने के प्रयास में गंगा में डूबा पर्यटक, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

  • पर्यटक के गंगा में बह जाने से हड़कंप
  • चार दोस्तों के साथ आया था ऋषिकेश घूमने

ऋषिकेश न्यूज़– शनिवार देर शाम हरियाणा का पर्यटक मुनिकीरेती क्षेत्र में गंगा में बह गया। एसडीआरएफ निरीक्षक कवींद्र सजवान ने बताया कि प्रदीप ढाका उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम कनोह, थाना-अग्रोहा, जिला-हिसार, हरियाणा अपने चार दोस्तों के साथ ऋषिकेश घूमने आया था। देर शाम गौ घाट पर नहाते हुए प्रदीप गंगा की तेज धारा की चपेट में आ गया।

यह भी पढ़ें 👉  मौसम अलर्ट: उत्तराखंड में यलो अलर्ट जारी, बारिश-ओलावृष्टि और आकाशीय बिजली का खतरा, चारधाम यात्रियों को सतर्क रहने की सलाह

 

साथी युवकों के चिल्लाने पर समीप में मौजूद जल पुलिस ने उसे बचाने के प्रयास किए, लेकिन असफल रहे। सूचना पर एसडीआरएफ के जवानों ने भी देर शाम से रात तक सर्च अभियान चलाया, लेकिन प्रदीप का कुछ पता नहीं चल सका। कहा कि पुलिस ने प्रदीप के स्वजनों को देर शाम सूचित किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 180 किलोमीटर, 5 अस्पताल, 1 मासूम की मौत: सैनिक पिता की करुण पुकार—‘देश की रक्षा की, लेकिन बेटे को नहीं बचा सका’

 

रविवार की सुबह स्वजनों की मौजूदगी में एसडीआरएफ लगातार सर्च अभियान में जुटी है।