उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में सिंचाई नहर में पेंटर का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

हल्द्वानी न्यूज-  नैनीताल जनपद के हल्द्वानी स्थित मुखानी थाना क्षेत्र अंतर्गत लामाचौड़ इलाके में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक सिंचाई गुल (नहर) में 45 वर्षीय पेंटर का शव बरामद हुआ। मृतक की पहचान पीलीकोठी क्षेत्र में नीम के पेड़ के पास किराए पर रहने वाले प्रेम शंकर के रूप में हुई है।

 

परिजनों के अनुसार प्रेम शंकर पेशे से पेंटर थे और गुरुवार सुबह रोज की तरह लामाचौड़ स्थित एक कॉलेज में पेंटिंग का काम करने के लिए घर से निकले थे। वह आमतौर पर शाम करीब छह बजे घर लौट आते थे, लेकिन गुरुवार देर शाम तक जब वह वापस नहीं आए तो परिजन चिंतित हो गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां बेटे ने खाली प्लाट में की शौच, तो गुस्‍साए लोगों ने बुजुर्ग मां पर बरसाए लट्ठ, हुई दर्दनाक मौत

 

देर रात प्रेम शंकर के एक दोस्त का फोन आया, जिसने बताया कि वह शराब के नशे में झगड़ा कर रहे थे। दोस्त ने यह भी कहा कि बाद में उन्हें ऑटो से घर भेज दिया गया था, लेकिन इसके बावजूद प्रेम शंकर घर नहीं पहुंचे।

 

शुक्रवार सुबह स्थानीय लोगों ने लामाचौड़ क्षेत्र की सिंचाई नहर में एक शव पड़ा देखा, जिसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची मुखानी थाना पुलिस ने शव को नहर से बाहर निकाला। पहचान होने पर परिजन भी मौके पर पहुंचे। आशंका जताई जा रही है कि प्रेम शंकर पूरी रात पानी से भरी नहर में पड़े रहे।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) स्कूलों की छुट्टी के बीच 10वीं और 12वीं बोर्ड की प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए शिक्षा महानिदेशक ने जारी किया यह आदेश

 

 

साथियों से झगड़े के बाद मौत, हत्या की आशंका
मृतक के पुत्र हर्ष सागर ने आरोप लगाया है कि जिन लोगों के साथ उनके पिता काम पर गए थे, उन्हीं के साथ रात में उनका झगड़ा हुआ था। हर्ष ने इस मामले में हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस को तहरीर देने की बात कही है। उन्होंने बताया कि परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर है, जिस कारण वह स्वयं भी हाईस्कूल के बाद पेंटिंग का काम करने लगे हैं।

 

पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद होगा खुलासा
इधर, मुखानी थाना पुलिस ने शव का पंचनामा भरने की कार्रवाई शुरू कर दी है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों की तहरीर के आधार पर मामले की गहन जांच की जाएगी और आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में पति ने पत्नी को लाठी से पीट-पीटकर किया अधमरा, इलाज के दौरान मौत; पुलिस को फोन कर बोला- तलवार लेकर दौड़ी थी

 

मृतक प्रेम शंकर के परिवार में उनकी वृद्ध मां, एक बेटी और एक बेटा हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए मामले की जांच में जुटी हुई है।