उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में वकील की आत्महत्या से सनसनी, कोर्ट पार्किंग में कार के अंदर उठाया खौफनाक कदम

नैनीताल शहर में सोमवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब कलेक्ट्रेट और जिला न्यायालय परिसर की पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर वकील का शव मिला। मृतक की पहचान वकील पूरन सिंह भाकुनी के रूप में हुई है, जिन्होंने कथित तौर पर खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।

 

 

जानकारी के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 11:30 बजे कोर्ट परिसर में रोजाना की तरह वकील और कर्मचारी अपने काम में व्यस्त थे। इसी दौरान पार्किंग में खड़ी एक कार से गोली चलने की आवाज सुनाई दी। आवाज सुनते ही आसपास मौजूद लोगों ने कार की ओर देखा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- बनबसा, खटीमा, सितारगंज, सहित कई इलाकों में हालात हुए बेकाबू, NDRF, SDRF, सेना राहत बचाव में जुटी, जारी किए गए आपातकालीन दूरभाष नंबर

 

 

पार्किंग संचालक ने तुरंत घटना की सूचना अन्य वकीलों और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार के अंदर देखा तो वकील पूरन सिंह भाकुनी का शव सीट पर पड़ा मिला। उनके हाथ में पिस्टल थी।

 

सुसाइड नोट में झलका दर्द
पुलिस को कार के डैशबोर्ड से एक सुसाइड नोट भी मिला है। हालांकि पुलिस ने आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के मुताबिक नोट में वकील ने अपनी गंभीर बीमारी और मानसिक-शारीरिक कमजोरी का जिक्र किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज: बारिश-बर्फबारी से ठंड बढ़ी, 7 जिलों में ऑरेंज और 6 में यलो अलर्ट जारी

 

नोट में लिखा है कि वह पिछले एक साल से बीमारी से जूझ रहे थे और अब “जिंदगी की गाड़ी” आगे नहीं बढ़ा पा रहे हैं। साथ ही उन्होंने कुमाऊं आयुक्त, डीएम, एसएसपी और अपने साथियों से उनकी पत्नी का ख्याल रखने की अपील की है।

 

पुलिस जांच जारी
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। मौके पर फॉरेंसिक टीम भी बुलाई गई, जो साक्ष्य जुटाने में लगी है। एसपी डॉ. जगदीश चंद्र ने बताया कि मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है और सुसाइड नोट की सत्यता की भी जांच की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  प्रशिक्षण और टीमवर्क ही आपदा में सबसे बड़ी ताकत - सीईओ अजय कुमार गुप्ता

 

आर्थिक और निजी तनाव की आशंका
सूत्रों के अनुसार, पूरन सिंह भाकुनी की शादी करीब एक साल पहले ही हुई थी। बताया जा रहा है कि उन्होंने कुछ दिन पहले अपना करोड़ों का मकान महज 35 लाख रुपए में बेच दिया था, जिसके बाद से वह तनाव में थे। वर्तमान में वे अपनी पत्नी के साथ किराए के मकान में रह रहे थे।

 

फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट व फॉरेंसिक जांच के बाद ही पूरी स्थिति साफ हो पाएगी।