उत्तराखण्डकुमाऊं,

भीमताल में पर्यटकों की शर्मनाक हरकत, डेयरी के बाहर रखा 10 किलो पनीर का बैग चोरी; CCTV में कैद वारदात

भीमताल न्यूज़- नैनीताल जिले के भीमताल में पर्यटन सीजन के बीच चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। घूमने आए कुछ पर्यटकों पर डेयरी के बाहर रखा करीब 10 किलो पनीर से भरा बैग चोरी करने का आरोप लगा है। पूरी वारदात दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके बाद स्थानीय व्यापारियों में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है।

 

 

 

जानकारी के अनुसार घटना 18 मई की है। भीमताल-भवाली मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास स्थित एक दूध डेयरी के बाहर दूध की भरी और खाली क्रेटें रखी हुई थीं। इन्हीं क्रेटों के बीच सावधानी से 10 किलो पनीर का बैग रखा गया था।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- स्‍टूडेंट अब बंक नहीं कर पाएंगे स्‍कूल, टीचर्स का ह‍थियार बना मोबाइल, एक अप्रैल से लागू होगा नया सिस्टम

 

सीसीटीवी फुटेज में तीन बाहरी युवक डेयरी के आसपास घूमते हुए दिखाई दे रहे हैं। बताया जा रहा है कि युवक काफी देर तक इलाके की रेकी करते रहे। इसी दौरान मौका मिलते ही एक युवक तेजी से आगे बढ़ा और पनीर का बैग उठाकर फरार हो गया। घटना के बाद उसके साथी भी वहां से निकल गए।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- इस विभाग में कर्मचारियों की छुट्टी पर लगी रोक, क्षेत्र में बने रहने के दिए निर्देश

 

घटना सामने आने के बाद क्षेत्र के व्यापारियों में रोष व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि पर्यटन सीजन में बड़ी संख्या में पर्यटक पहाड़ों का रुख करते हैं, जिससे स्थानीय कारोबार को फायदा मिलता है, लेकिन कुछ लोगों की ऐसी हरकतें पूरे पर्यटन क्षेत्र की छवि को खराब कर रही हैं।

 

भीमताल व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज जोशी के नेतृत्व में व्यापारियों ने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपते हुए सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई है। व्यापारियों ने मांग की है कि फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर जल्द गिरफ्तारी की जाए और उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ ब्रेक फेल होने पर पहाड़ी से टकराई यात्रियों से भरी केमू की बस

 

पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है और मामले की जांच शुरू कर दी गई।