उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,

युवाओं के लिए खास पहल: स्वामी विवेकानंद के जीवन पर रील बनाओ, इनाम पाओ

देहरादून न्यूज़- युवा कल्याण विभाग की ओर से स्वामी विवेकानंद के विचारों, जीवन दर्शन और सामाजिक-धार्मिक मूल्यों को युवाओं तक पहुंचाने के उद्देश्य से एक विशेष इंस्टाग्राम रील प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में भाग लेकर प्रदेश के युवा नगद पुरस्कार जीत सकते हैं। प्रतियोगिता के विजेताओं को 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जयंती एवं राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर सम्मानित किया जाएगा।

 

प्रतियोगिता में आवेदन की अंतिम तिथि नौ जनवरी निर्धारित की गई है, जबकि 10 जनवरी को पुरस्कार विजेताओं की घोषणा की जाएगी। बुधवार को प्रांतीय रक्षक दल निदेशालय में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने युवा दिवस पर आयोजित होने वाले कार्यक्रमों की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक की।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहां पुलिस ने रात में चोर को पकड़कर छोड़ा, तो सुबह उसी चोर ने दूसरे घर में की चोरी

 

 

विभागीय मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि प्रदेश के युवाओं को स्वामी विवेकानंद के विचारों से जोड़ने के लिए इस वर्ष यह नई पहल शुरू की गई है। प्रतियोगिता के तहत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के युवा स्वामी विवेकानंद के जीवन और उनकी विचारधारा पर आधारित 30 से 60 सेकंड की इंस्टाग्राम रील बनाएंगे। रील को सार्वजनिक रूप से इंस्टाग्राम पर अपलोड करना अनिवार्य होगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- नैनीताल-टिहरी समेत इन सीटों पर जीत का अंतर बढ़ा, बीजेपी को बढ़त

 

विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार रील में #nationalyouthday2026 हैशटैग का प्रयोग करना होगा और रील को @rekhaaryaoffice, @officialukprd और @uksports-dept हैंडल पर टैग करना अनिवार्य रहेगा।

 

प्रतियोगिता में प्राप्त प्रविष्टियों के मूल्यांकन के लिए एक समिति का गठन किया जाएगा, जो सर्वश्रेष्ठ तीन रीलों का चयन करेगी। प्रथम पुरस्कार के रूप में 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार सात हजार रुपये और तृतीय पुरस्कार पांच हजार रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- शिक्षा विभाग में 25 उप शिक्षा अधिकारी को मिली इन जिलों में प्रथम तैनाती

 

मंत्री रेखा आर्या ने बताया कि 12 जनवरी को आयोजित युवा दिवस समारोह में प्रदेश के तीन युवा मंगल दल और तीन महिला मंगल दलों को क्रमश: एक लाख, 50 हजार और 25 हजार रुपये की पुरस्कार राशि दी जाएगी। इसके अलावा समारोह में नेशनल यूथ अवार्ड प्राप्त युवाओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

 

बैठक में युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल निदेशक डॉ. आशीष चौहान, उपनिदेशक शक्ति सिंह समेत अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।