उत्तराखण्डक्राइमगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहां होम स्टे में युवक की हत्या से हड़कंप, शव को बेड के नीचे छिपाकर फरार हुए आरोपी

देहरादून न्यूज़- मसूरी देहरादून मार्ग पर भट्टा गांव के निकट एक होमस्टे में रुड़की हरिद्वार से आए पर्यटक की गला रेत कर हत्या कर दी गई। जिससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वही सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड देवभूमि के लाल प्रणय नेगी के शहीद होने की खबर से क्षेत्र में शोक की लहर

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कपिल चौधरी उम्र 24 साल अपने मित्रों के साथ मसूरी घूमने आए थे। आज सुबह जब होटल कर्मियों द्वारा दरवाजा खोला गया तो पलंग पर युवक खून से लथपथ पढ़ा हुआ था। जिसकी सूचना उनके द्वारा पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के सीसीटीवी कैमरा को खंगाला जा रहा है। मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है और सबको पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है ।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दर्दनाक सड़क हादसा, गहरी खाई में गिरा मैक्स वाहन, तीन की मौत, एक घायल

वही होटल संचालक ने बताया कि 9 सितंबर को सुबह सात बजे तीन लोग आए थे। उसमें से एक युवती भी थी। सुबह काफी देर तक कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो पुलिस को जानकारी दी गई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ परिवार संग मंदिर जाने के लिए निकले, 17 दिन पहले हुई थी शादी, ऐसे खींच ले गई मौत।