उत्तराखण्डकुमाऊं,

SSP नैनीताल ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से की वार्ता, पुलिस कार्यवाही का लिया फीडबैक

एस0एस0पी0 नैनीताल ने सीएम हेल्पलाइन 1905 के माध्यम से शिकायतकर्ताओं से की वार्ता

 

पुलिस कार्यवाही का लिया फीडबैक

माननीय मुख्यमंत्री उत्तराखंड महोदय द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों की लगातार समीक्षा कर सभी जनपद प्रभारियों को हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का त्वरित एवम् शतप्रतिशत निस्तारण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ सुबह सुबह हुआ दर्दनाक हादसा, बोल्डर की चपेट में आने से दो श्रद्धालुओं की मौत

 

जिस क्रमानुसार आज 28 फरवरी 2025 को श्री प्रहलाद नारायण मीणा एसएसपी नैनीताल द्वारा सीएम हेल्पलाइन 1905 में प्राप्त शिकायतों के निस्तारण के संबंध में शिकायतकर्ताओं से पोर्टल के माध्यम से वार्ता की गई। वार्ता के दौरान एसएसपी नैनीताल द्वारा शिकायतकर्ताओं से उनकी शिकायत के संबंध में जानकारी ली गई तथा पुलिस की कार्रवाई का फीडबैक लिया। शिकायतकर्ताओं ने पुलिस की त्वरित कार्यवाही हेतु आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: विधानसभा चुनावों से पहले SIR प्रक्रिया तेज, मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने दलों से 31 दिसंबर तक सभी बूथों पर BLA तैनाती की अपील

 

एसएसपी द्वारा वार्ता के दौरान जनता को सीएम हेल्पलाइन के साथ ही अन्य माध्यमों से प्राप्त शिकायतों का भी त्वरित समाधान करने हेतु आश्वस्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड-(बड़ी खबर) यहाँ रेप के प्रयास में असफल होने पर आरोपी युवक ने महिला की हत्या कर पेड़ से लटकाया, पुलिस ने किया सनसनीखेज खुलासा, आरोपी गिरफ्तार।

 

 

वर्ष 2024 में सीएम हेल्पलाइन में कुल 1425 शिकायतें प्राप्त हुईं जिनमें सभी शिकायतों का निस्तारण किया गया। नैनीताल पुलिस द्वारा सीएम हेल्पलाइन में प्राप्त सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित समाधान किया जा रहा है।

 

 

*मीडिया सैल*
*नैनीताल पुलिस।*