उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी में आवारा कुत्ते का आतंक, 48 घंटे में 15 लोगों पर हमला, नगर निगम नाकाम

बुजुर्ग महिला और युवक समेत कई लोग घायल, इलाके में दहशत

हल्द्वानी न्यूज़– शहर के मल्ली बमौरी वार्ड-48 में इन दिनों एक आवारा कुत्ते ने आतंक मचा रखा है। पिछले 48 घंटों के भीतर हमलावर कुत्ते ने बलवंत कॉलोनी, बल्यूटिया फार्म और लक्ष्मी विहार सहित कई इलाकों में करीब 15 लोगों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया है। लगातार हो रहे हमलों से स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि नगर निगम की टीम कुत्ते को पकड़ने में अब तक नाकाम साबित हुई है।

 

बुजुर्ग महिला पर पीछे से हमला, CCTV में कैद हुई घटना
बुधवार सुबह एक बुजुर्ग महिला गीता पंत अपने बच्चे को स्कूल बस तक छोड़कर घर लौट रही थीं, तभी पीछे से आवारा कुत्ते ने उन पर अचानक हमला कर दिया। हमले में महिला गंभीर रूप से घायल हो गईं। घटना का CCTV फुटेज भी सामने आया है, जिसमें कुत्ते की आक्रामकता साफ दिखाई दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- अब इस अधिकारी का ऑडियो वायरल, पहले सील की गई राशन की दुकान को खुलवाने के लिए मांगे 5 लाख रुपए

 

युवक और पार्षद के भाई भी बने शिकार
एक अन्य घटना में पालतू कुत्ते को टहलाने निकले पूरन सिंह भोज पर भी उसी कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में उनके चेहरे पर गंभीर चोटें आई हैं, जिससे नाक और मुंह बुरी तरह जख्मी हो गए। इसके अलावा वार्ड पार्षद मुकुल बल्यूटिया के भाई विनीत बल्यूटिया भी इस हमले का शिकार हुए हैं और फिलहाल निजी अस्पताल में भर्ती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहां दोस्तो के साथ खेल रहा मासूम गौला नदी में बहा

 

पार्षद का आरोप— नगर निगम की लापरवाही से बढ़ी घटना
वार्ड-48 के पार्षद मुकुल बल्यूटिया ने नगर निगम पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि मंगलवार को ही 8 से 10 लोगों के घायल होने के बाद निगम को सूचना दी गई थी, लेकिन समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई। इसका नतीजा यह हुआ कि अगले ही दिन कुत्ते ने फिर से आधा दर्जन लोगों पर हमला कर दिया।

 

डॉग कैचर्स टीम भी रही असफल
लगातार बढ़ते दबाव के बाद नगर निगम की डॉग कैचर्स टीम मौके पर पहुंची, लेकिन घंटों की कोशिश के बावजूद हमलावर कुत्ता पकड़ में नहीं आया। टीम के खाली हाथ लौटने से इलाके के लोगों में डर और गुस्सा और बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कुत्ता पागल हो चुका है और किसी पर भी अचानक हमला कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- यहां बुजुर्ग ने खुद पर पेट्रोल छिड़कर लगाई आग, मौके पर हुई मौत

 

लोगों की मांग— तुरंत पकड़ा जाए हमलावर कुत्ता
स्थानीय निवासियों ने नगर निगम से मांग की है कि हमलावर कुत्ते को जल्द से जल्द पकड़कर इलाके को सुरक्षित बनाया जाए, ताकि किसी और की जान खतरे में न पड़े।