उत्तराखण्डकुमाऊं,

उत्तराखंड- बीडी पांडे कैंपस में सीटें बढ़ाने की मांग पर 6 घंटे हाईवोल्टेज ड्रामा, गेट पर चढ़े छात्र नेता

बागेश्वर न्यूज़- बीडी पांडे परिसर, बागेश्वर में स्नातक स्तर पर इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र विषयों में सीटें बढ़ाने की मांग को लेकर मंगलवार को एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान छात्र नेता कैंपस के मुख्य गेट पर चढ़ गए। उनके हाथ में ज्वलनशील पदार्थ की बोतल देखकर कैंपस प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस और तहसील प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला।

 

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ प्रेम प्रसंग के चलते युवक की लाठी डंडों और लोहे की रॉड से पीटकर हुई हत्या

 

छात्र नेता प्रेम दानू, राहुल कुमार और नीरज जोशी ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन लगातार छात्र-छात्राओं की समस्याओं की अनदेखी कर रहा है। उनका कहना था कि सीटें कम होने के कारण बड़ी संख्या में छात्र प्रवेश से वंचित रह जाते हैं। उन्होंने समर्थ पोर्टल खोलने और सीटों की संख्या बढ़ाने की मांग करते हुए चेतावनी दी कि मांग पूरी होने तक वे गेट से नीचे नहीं उतरेंगे।

 

 

घटना की सूचना पर कोतवाली पुलिस और तहसील प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने छात्रों से शांति बनाए रखने और सुरक्षित नीचे उतरने की अपील की। वहीं, कैंपस निदेशक डॉ. कमल किशोर सहित विभिन्न विभागों के प्राचार्यों ने भी छात्रों से कई दौर की वार्ता की, लेकिन छात्र अपनी मांगों पर अड़े रहे।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- वीकेंड के दौरान हल्द्वानी एवं काठगोदाम क्षेत्र के लिए पुलिस ने जारी किया ट्रैफिक प्लान

 

 

करीब छह घंटे तक चले इस हाईवोल्टेज घटनाक्रम के बाद प्रशासन ने इतिहास, राजनीति विज्ञान और समाजशास्त्र तीनों विषयों में 20-20 अतिरिक्त सीटें बढ़ाने का निर्णय लिया। इसके बाद छात्र नेता गेट से नीचे उतर आए और “छात्र एकता जिंदाबाद” के नारे लगाए।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ खेत में घास काट रही थी महिला, तभी आदमखोर से हुआ सामना, ऐसी हालत में मिली महिला की लाश

 

 

पुलिस ने एहतियात के तौर पर छात्रों के पास मौजूद ज्वलनशील पदार्थ की बोतल को अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर तहसीलदार ऋतु गोस्वामी, कोतवाल अनिल उपाध्याय, प्रकाश वाछमी, प्रीति, सुमित, हेमा कोश्यारी, कैलाश नाथ, सागर, हरीश नेगी सहित पुलिस और प्रशासन के अधिकारी मौजूद रहे।