उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं में कंपनी कर्मी युवती की अचानक मौत, ड्यूटी खत्म कर बाहर निकलते ही सड़क पर गिरी

लालकुआं न्यूज़– मोटाहल्दू स्थित मदरसन कंपनी में कार्यरत 21 वर्षीय युवती की शनिवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में अचानक मौत हो गई। ड्यूटी खत्म कर कंपनी से बाहर निकलते समय युवती अचानक सड़क पर गिर पड़ी। सहकर्मी उसे तुरंत अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

 

घटना के बाद कंपनी परिसर में अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार, हल्द्वानी के लामाचौड़ ईसाई नगर नंबर-1 निवासी रिमझिम पुत्री मनोहर लाल मदरसन कंपनी में कार्यरत थी। शनिवार को वह अपनी ‘ए शिफ्ट’ की ड्यूटी पूरी करने के बाद दोपहर करीब 2 बजे कार्ड पंच कर बाहर निकली थी। बताया जा रहा है कि वह अन्य महिला कर्मचारियों के साथ बस की ओर जा रही थी, तभी अचानक उसे चक्कर आया और वह सड़क पर गिर पड़ी।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- स्वतंत्रता दिवस पर उत्तराखंड के 143 पुलिसकर्मी सम्मानित, 16 को मिलेगा मुख्यमंत्री सराहनीय सेवा पदक

 

घटना के बाद मौजूद कर्मचारियों ने तुरंत उसे कंपनी की गाड़ी से डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ भीख मंगवाने के लिए 3 साल की मासूम का अपहरण, आरोपी को यहां से पकड़ लाई पुलिस, पढ़े खबर

 

 

कंपनी के एचआर हेड सुभाष तिवारी के अनुसार, रिमझिम ने इसी वर्ष फरवरी में कंपनी जॉइन की थी। परिवार में उसके माता-पिता, एक भाई और तीन बहनें हैं। युवती की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ जंगल मे मां-बेटे का शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी

 

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा।