उत्तराखण्डकुमाऊं,

अल्मोड़ा में दो तेंदुओं का आतंक, महिला पर हमला कर किया घायल, गांव में दहशत

अल्मोड़ा जिले के ताकुला ब्लॉक अंतर्गत ग्राम भैसोड़ी में शुक्रवार दोपहर उस वक्त हड़कंप मच गया, जब दो तेंदुओं ने दो ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया। इस हमले में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे प्राथमिक उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम भैसोड़ी निवासी प्रेमा पाण्डेय (पत्नी मनीष पाण्डेय) शुक्रवार दोपहर करीब 2:40 बजे अपने पड़ोसी अजय कुमार के साथ घर के आंगन के पास सूखी लकड़ी लेने गई थीं। इसी दौरान जंगल की ओर से आए दो तेंदुओं ने उन पर अचानक झपट्टा मार दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्दुचौड डिग्री कॉलेज के छात्र संघ सचिव ने उप सचिव पर कैची से हमले का लगाया आरोप, मुकदमा दर्ज

 

बताया जा रहा है कि अजय कुमार को बचाने के प्रयास में प्रेमा पाण्डेय तेंदुओं के सामने आ गईं, जिससे तेंदुओं ने उन पर हमला कर दिया। हमले में महिला के हाथ और शरीर के अन्य हिस्सों में पंजों और दांतों से गंभीर चोटें आई हैं। साहस का परिचय देते हुए प्रेमा पाण्डेय ने हाथ में मौजूद दरांती से तेंदुओं का मुकाबला किया और दोनों की जान बचाई।

 

महिला की चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और जोर-जोर से शोर मचाया। ग्रामीणों की आवाज सुनते ही दोनों तेंदुए जंगल की ओर भाग गए। इसके बाद घायल महिला को तुरंत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ताकुला ले जाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका उपचार किया जा रहा है। डॉक्टरों के अनुसार महिला की हालत अब खतरे से बाहर है।
घटना के बाद से गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है। गांव के पास ही प्राथमिक विद्यालय होने के कारण अभिभावक बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंतित हैं। कई पेरेंट्स ने एहतियातन बच्चों को स्कूल न भेजने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड - हल्दूचौड़ में अवैध तरीके से चल रहा अस्पताल को चिकित्सकों की टीम ने किया सील, लगा इतना जुर्माना।

 

ग्रामीणों ने घटना की सूचना वन विभाग को दे दी है। उनका कहना है कि क्षेत्र में तेंदुओं की सक्रियता लगातार बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से पिंजरा लगाने, नियमित गश्त बढ़ाने और ठोस सुरक्षा इंतजाम करने की मांग की है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई, तो भविष्य में किसी बड़े हादसे से इनकार नहीं किया जा सकता।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- सीएम धामी की बड़ी कार्यवाही, आपदा के कार्यों में लापरवाही बरतने पर इन अधिकारी को हटाया