उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी शहर में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर आज प्रशासन और पुलिस ने निकला फ्लैग मार्च

हल्द्वानी शहर में शांति व्यवस्था कायम करने को लेकर आज प्रशासन और पुलिस ने फ्लैग मार्च निकाला है,फ्लैग मार्च में सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई,एसपी सिटी प्रकाश चन्द्र,एसडीएम राहुल शाह,सीओ नितिन लोहनी,कोतवाल राजेश यादव,थाना प्रभारी बनभूलपुरा नीरज भाकुनी समेत भारी संख्या में पुलिस बल मौजूद रहा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- 'पिरुल लाओ, पैसे पाओ', जंगल की आग पर काबू पाने के लिए सीएम धामी ने चलाया अभियान, ग्रामीणों की हो रही बढ़िया आमदनी, इतने रुपये में खरीद रही सरकार

 

इस दौरान सिटी मजिस्ट्रेट एपी वाजपेई ने बताया नैनीताल की दुर्भाग्यपूर्ण घटना के बाद आज हल्द्वानी में प्रशासन और पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च किया गया यह फ्लैग मार्च नैनीताल रोड, तिकोनिया, राजपुरा, रेलवे बाजार, तिरंगा चौराहा, बनभूलपुरा,शनी बाजार, बरेली रोड आदि क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकाला गया,सभी लोग से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ड्रग्स फ्री देवभूमि मिशन-2025’ के तहत नैनीताल पुलिस की बड़ी कामयाबी — काठगोदाम से दो तस्कर गिरफ्तार, 1.13 किलो चरस बरामद

 

प्रशासन और पुलिस लगातार शहर वासियों से यह अपील कर रहा की वह किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान न दें और शांति व्यवस्था बनाए रखें प्रशासन हमेशा लोगों के साथ खड़ा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- एसएसपी नैनीताल ने शहर के ज्वैलरी शोरूम का किया औचक निरीक्षण, दिए महत्वपूर्ण निर्देश