उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा: पहाड़ी से गिरे पत्थर से ट्रक चकनाचूर, चालक की मौके पर मौत

टिहरी/ऋषिकेश- ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग (NH-58) पर सोमवार तड़के एक बड़ा हादसा हो गया। तोता घाटी क्षेत्र में पहाड़ी से गिरे भारी-भरकम पत्थर और मलबे की चपेट में आने से एक ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे में ट्रक चालक की मौके पर ही मौत हो गई।

 

जानकारी के अनुसार, ट्रक ऋषिकेश से श्रीनगर की ओर जा रहा था। सोमवार तड़के करीब 03:05 बजे जैसे ही वाहन तोता घाटी पहुंचा, अचानक पहाड़ी से एक विशाल पत्थर सीधे ट्रक के केबिन पर आ गिरा। पत्थर के साथ भारी मात्रा में मलबा भी सड़क पर आ गया, जिससे चालक को संभलने का मौका तक नहीं मिला।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार,

 

हादसे के बाद बदरीनाथ हाईवे पूरी तरह बाधित हो गया और दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।

 

🔎 SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन
घटना की सूचना मिलते ही SDRF उत्तराखंड की टीम उप निरीक्षक सावर सिंह नेगी के नेतृत्व में मौके पर पहुंची। भारी मलबे और क्षतिग्रस्त केबिन को काटकर चालक के शव को बाहर निकाला गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंडः भ्रष्टाचार के चार मामलों में आरोपी पांच अधिकारियों पर सरकार का शिकंजा, विजिलेंस की जांच के आदेश।

 

मृतक की पहचान मुरारी लाल (55), पुत्र श्री दुर्गा लाल, निवासी घुट्टियानी (कर्णप्रयाग), जनपद चमोली के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर परिजनों को सूचना दे दी है।

 

देवप्रयाग थाना के एसओ प्रशांत बहुगुणा ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस और SDRF की टीम ने संयुक्त रूप से रेस्क्यू अभियान चलाया। शव बरामद कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

⚠️ चारधाम यात्रा से पहले बढ़ी चिंता
तोता घाटी क्षेत्र भूस्खलन के लिहाज से बेहद संवेदनशील माना जाता है। वर्तमान में यहां सड़क चौड़ीकरण और पहाड़ी कटिंग का कार्य चल रहा है। ऐसे में आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए सुरक्षा इंतजामों पर सवाल उठने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- माता-पिता की मृत्यु के बाद तलाक पर भी बेटी पेंशन की होगी हकदार, नियमों में होगा बदलाव

 

बद्रीनाथ और केदारनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह मुख्य मार्ग है। यदि समय रहते पहाड़ी स्थिरीकरण और सुरक्षा जाल (सेफ्टी नेट) का कार्य पूरा नहीं किया गया, तो यात्रा सीजन में बड़ी दुर्घटनाओं का खतरा बना रह सकता है।