उत्तराखण्डकुमाऊं,गढ़वाल,नैनीताल न्यूज़, nanital news,

बीएड प्रवेश परीक्षा के लिए इस तारीख तक करे आवेदन है, पढ़े पूरी खबर।

कुमाऊं विवि बीएड प्रवेश परीक्षा की तैयारियों में जुट गया है। विवि प्रशासन की ओर से प्रवेश परीक्षा की तिथि जारी की जा चुकी है और साथ ही इन दिनों विवि की ओर से परीक्षा के लिए आवेदन लिए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  गौला और नंधौर नदी में आज से खनन चुगान शुरू, इन गेटों से शुरू हुई निकासी

कुमाऊं विवि के कुलसचिव व परीक्षा नियंत्रक दिनेश चंद्रा ने बताया कि इन दिनों प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन मांगे जा रहे है। उन्होंने बताया कि इच्छुक छात्र-छात्राएं कुमाऊं विवि की वेबसाइट www.kuntl.net के माध्यम से देख सकते हैं। कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए अंतिम तिथि 20 जुलाई तय की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- यहाँ एसओजी व मुखानी पुलिस ने 02 शातिर चोर धर-दबौचे, चोरी किये गये आभूषण बरामद

साथ ही 30 जुलाई को बीएड प्रवेश परीक्षा प्रस्तावित है। कुलसचिव चंद्रा ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के आवेदन के लिए 1,310 रुपये ऑनलाइन माध्यम से शुल्क चुकाना होगा और कहा कि इच्छुक विद्यार्थी 20 जुलाई तक रात 11:59 बजे तक परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भीषण गर्मी के प्रकोप को देखते हुए सीएम धामी ने स्वास्थ्य सचिव को दिए ये निर्देश, जरूरी दवाओं का स्टाक रखें अस्पताल

वही दिनेश चंद्रा ने कहा कि प्रवेश परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ऑनलाइन माध्यम से डाउनलोड किए जाने होंगे।