उत्तराखण्डउधम सिंह नगरकुमाऊं,

खटीमा- यहां पुत्र से हुई कहासुनी में वृद्ध पिता ने अपनी लाइसेंसी बंदूक से मारी गोली, बेटा हुआ गंभीर घायल।

खटीमा न्यूज़- उधम सिंह नगर जिले के खटीमा के गावं पकड़िया में पुत्र से हुई कहासुनी में एक वृद्ध पिता ने उसे अपनी लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। गोली सीने को छलनी कर पीठ से पार हो गई। वहीं घायल बेटे को बरेली के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है। वही पुलिस ने आरोपी पिता को अपनी हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, 318 सड़कें बंद – उत्तरकाशी सबसे ज्यादा प्रभावित

जानकारी के अनुसार गांव पकड़िया निवासी बादाम सिंह उम्र 75 वर्ष का छोटा बेटा कमल सिंह उम्र 35 वर्ष गुरुवार रात शराब पीकर घर आया था। इसको लेकर पिता की बेटे से कहासुनी हो गई। रात लगभग 10:30 बजे पिता ने अपने बेटे को 12 बोर की लाइसेंसी बंदूक से गोली मार दी। वही गोली की आवाज सुनकर पड़ोस में रहने वाले लोग जाग गए। ग्रामीण घायल युवक को उप जिला चिकित्सालय ले आए। जहां उसका प्राथमिक उपचार करने के बाद उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- रक्षाबंधन पर महिलाओं को तोहफा: 9 अगस्त को रोडवेज बसों में मिलेगी निशुल्क यात्रा की सुविधा

वहीं घायल कमल का बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार चल रहा है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। वही झनकईया थाना प्रभारी रविंद्र बिष्ट ने बताया कि घटना आपसी झगड़े के कारण हुई है। युवक अक्सर शराब पीने के बाद अपने पिता के साथ हाथापाई और गाली गलौज करता था। हालांकि पूछताछ में यह बात सामने आई है कि 1 माह से युवक शराब नहीं पी रहा था। लेकिन गुरुवार को वह शराब पिये था। वहीं तहरीर मिलते ही पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआँ- हल्दूचौड़ निवासी किशोरी की अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे रहा बिंदुखत्ता का युवक, पुलिस ने युवक को किया गिरफ्तार