उत्तराखण्डगढ़वाल,

उत्तराखंड यहाँ नदी में बही युवती का शव चार दिन बाद हुआ बरामद, परिवार में कोहराम

देहरादून जनपद के कालसी क्षेत्र से एक दर्दनाक घटना सामने आई है। टौंस नदी में चार दिन पहले बह गई युवती शबीना का शव शनिवार सुबह ईछाड़ी डैम के जलाशय से बरामद किया गया।

 

 

जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान उत्तरकाशी जिले के भखवाड़ गांव निवासी यासीन की बेटी शबीना के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  सांसद अजय भट्ट के प्रयास सफल, मुंबई-काठगोदाम ट्रेन अब नियमित चलेगी

 

 

शनिवार सुबह ईछाड़ी डैम में कार्यरत कर्मचारी हिमांशु रावत को जलाशय में एक महिला का शव तैरता दिखाई दिया। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना थाना कालसी पुलिस को दी। मौके पर थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ पहुंचे और SDRF की टीम को भी बुलाया गया। कड़ी मशक्कत के बाद SDRF की टीम ने शव को बाहर निकाला।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- भारी बारिश के चलते शेरनाला में पानी का बहाव हुआ तेज, हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग यातायात के लिए हुआ बंद

 

 

इसके बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने शव की शिनाख्त शबीना के रूप में की। शबीना के पिता यासीन ने बताया कि चार दिन पहले उनकी बेटी टौंस नदी पार कर रही थी। वह नदी में लगे तार का सहारा लेकर दूसरी ओर जाने की कोशिश कर रही थी, लेकिन संतुलन बिगड़ने से वह तेज बहाव में बह गई।

यह भी पढ़ें 👉  आफलाइन मोड पर भी संचालित होगा मण्डी का कारोबार, काश्तकारों को जानकारी देने के लिए हल्द्वानी मण्डी में बैठेंगे पंतनगर विश्वविद्यालय के वैज्ञानिक: कृषि मंत्री गणेश जोशी

 

 

पिछले चार दिनों से परिजन उसकी तलाश कर रहे थे, लेकिन आज शव ईछाड़ी डैम में मिलने से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। पुलिस ने शव को विकासनगर स्थित मोर्चरी में सुरक्षित रखवाया है और पंचनामा भरकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।