उत्तराखण्डकुमाऊं,हल्द्वानी

हल्द्वानी- भारी बारिश के चलते शेरनाला में पानी का बहाव हुआ तेज, हल्द्वानी-सितारगंज मार्ग यातायात के लिए हुआ बंद

हल्द्वानी न्यूज़- हल्द्वानी- नैनीताल जिले में मौसम विभाग के रेड अलर्ट जारी करने के बाद बुधवार रात से लगातार बारिश जारी है। लगातार हो रही भारी बारिश के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं शेरनाला में अत्यधिक पानी का बहाव होने के कारण हल्द्वानी – सितारगंज मार्ग को यात्रियों की सुरक्षा के लिए पुलिस ने यातायात बन्द कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड – यहां डीएम ने पटवारी पर की बड़ी कार्यवाही, ये हुई थी शिकायत

 

प्रशासन ने भारी बारिश के चलते नदी और नालों के तटवर्ती इलाकों में रहने वाले लोगों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है। वही एसएसपी प्रहलाद मीणा का कहना है कि मौसम विभाग के अलर्ट के चलते सभी पुलिस थानों व चौकियों को अलर्ट मोड पर रखा गया है हाईवे या जिला मार्ग में बीच से निकलने वाले बरसाती नाले या रपटों पर पुलिस को तैनात रहने के निर्देश दिए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बनभूलपुरा रेलवे भूमि मामला: आज सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई, 29 एकड़ जमीन और 50 हजार लोगों का भविष्य दांव पर