उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- गोरापड़ाव के समीप सड़क हादसे में घायल युवक की मौत, परिवार में कोहराम

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी से लालकुआं के बीच का हाईवे एक बार फिर से हादसे का सबब बन गया है। गोरापड़ाव निवासी एक युवक की दर्दनाक मौत ने पूरे परिवार को शोक में डुबो दिया।

 

 

जानकारी के अनुसार, गोरापड़ाव निवासी 30 वर्षीय प्रेमपाल, जो पेशे से पेंटर था, करीब पखवाड़े भर पहले सड़क दुर्घटना का शिकार हुआ था। अज्ञात वाहन ने उसे घर के पास टक्कर मार दी थी। प्राथमिक उपचार के बाद प्रेमपाल ने लापरवाही बरतते हुए दवाइयां लेना बंद कर दिया और तबीयत में थोड़े सुधार के बाद फिर से काम पर जाने लगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निकायों के आरक्षण बिल को लेकर विधानसभा की प्रवर सामिति का गठन, इन्हें किया गया शामिल

 

 

लेकिन बुधवार को अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। परिजन उसे गंभीर हालत में बरेली स्थित राममूर्ति अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। डॉक्टरों के मुताबिक, हादसे में लगी गुम चोट को युवक ने नजरअंदाज कर दिया, जिसकी वजह से हालत नाजुक होती चली गई।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी- ग्राफिक एरा ने एनआईआरएफ रैंकिंग में चौथी बार टॉप 100 विश्वविद्यालय में बनाई जगह, हल्द्वानी परिसर में जश्न का माहौल।

 

 

इस दर्दनाक घटना के बाद प्रेमपाल के घर में मातम पसर गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने हाईवे पर बढ़ते हादसों पर रोक लगाने के लिए प्रशासन से पुख्ता इंतजाम करने की मांग की है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ विवाहिता का शव पहाड़ियों में मिलने से सनसनी, मायके पक्ष ने जताई हत्या की आशंका