उत्तराखण्डकुमाऊं,

लालकुआं क्षेत्र के इस वरिष्ठ पत्रकार का हुआ निधन

लालकुआं न्यूज़– वरिष्ठ पत्रकार राहुल पाण्डेय का निधन हो गया, उक्त खबर से पत्रकार बिरादरी में शोक की लहर दौड़ गई है। कुछ देर पूर्व ही राहुल पाण्डेय का निधन हुआ है। उनका अंतिम संस्कार प्रातः हल्द्वानी के राजपुरा स्थित शमशान घाट में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ देर रात घर में घुसा गुलदार, बंधे कुत्ते को बनाया शिकार; CCTV में कैद हुई पूरी वारदात

 

वह कई दिन से अस्वस्थ चल रहे थे, उनके निधन पर पत्रकारों और समाजसेवियों ने गहरा दुःख व्यक्त किया है, धारदार कलम के सिपाही का इस तरह कम उम्र में यूं ही चला जाना में चला जाना हर किसी को दुखी कर रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- कभी भी ढह सकता है हल्द्वानी-देहरादून हाईवे पर बना पुल, पानी के तेज बहाव ने पुल के दोनों पिलर हुए क्षतिग्रस्त

 

पिछले कुछ समय से हल्द्वानी के एक व्यवसाई द्वारा उन्हें उनका पैसा नहीं दिया गया था जिसकी उन्होंने पुलिस प्रशासन से शिकायत की परंतु अब तक उक्त रकम नहीं मिल पाई है, जिसके चलते गत दिवस उन्होंने उत्तराखंड राज्य के स्थापना दिवस 9 नवंबर को अपनी जान देने का ऐलान करते हुए राष्ट्रपति और मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा था।

यह भी पढ़ें 👉  मोटाहल्दू में बहुउद्देशीय मोटाहल्दू किसान सेवा सहकारी समिति एवं नैनीताल डिस्ट्रिक्ट कोऑपरेटिव बैंक द्वारा चौपाल का हुआ आयोजन