Uncategorizedअंतरराष्ट्रीय

जामताड़ा में हुआ दर्दनाक हादसा, 12 लोगों पर चढ़ी झाझा-आसनसोल एक्सप्रेस, आग लगने पर बोगी से ट्रैक पर कूदे थे यात्री, तीन के शव हुए बरामद

झारखंड में जामताड़ा के कालाझरिया रेलवे स्टेशन पर ट्रेन ने यात्रियों को कुचल दिया है। हादसे में कुछ मौतों की सूचना मिल रही है। मौतों की सही संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है। जामताड़ा उपायुक्त ने बताया कि मेडिकल टीमें और एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं और बचाव अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार शाम की है। विद्यासागर रेल खंड के कालाझरिया के समीप ट्रेन की चपेट में कई यात्री आ गए। हादसे में कई लोग घायल बताए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मेष, धनु और मीन राशि वालों को नौकरी में लाभ मिलने के संकेत, जाने बाकी राशि वालो का हाल, पढ़ें दैनिक राशिफल

इस बीच जामताड़ा के विधायक इरफान अंसारी ने बताया कि इस घटना में करीब तीन लोगों की मृत्यु हुई है और कई लोग लापता हैं। ऐसी सूचना मुझे मिली है। ये दु:खद घटना है। मैं मौके के लिए रवाना हो रहा हूं। मैंने इसके लिए जिम्मेदार लोगों की पहचान करने के निर्देश दिए हैं। हम इस मुद्दे को विधानसभा में भी उठाएंगे। मृतकों की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। कई रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि ट्रेन की चपेट में कम से कम 12 यात्री आए हैं, जिनमें से दो से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। हादसे की जांच के लिए कमेटी गठित कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जाने बाकी राशि वालों का हाल, पढ़े आज का राशिफल

अब तक की जानकारी के मुताबिक डाउन लाइन पर बंगलूरू- यशवंतपुर एक्सप्रेस गुजर रही थी। रास्ते में काफी धूल थी। इस वजह से चालक को कुछ दिखाई नहीं दिया। धूल की वजह से आशंका जताई गई कि ट्रेन में आग लग गई है। आग की खबर लगते ही यात्रियों में अफरातफरी मच गई और ट्रेन के रुकते ही कई यात्री ट्रेन से नीचे उतर गए। उसी वक्त अप लाइन पर ईएमयू ट्रेन आ रही थी। इसी के चपेट में कई यात्री आ गए।

यह भी पढ़ें 👉  यहाँ हुई महिला की इतनी भयानक मौत, साड़ी-बाल काटने के बाद निकली लाश, छिलके से उधड़ गई चमड़ी