उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिंदुखत्ता के इस गांव ने लिया ऐतिहासिक फैसला, नशा पूरी तरह प्रतिबंधित; उल्लंघन पर सामाजिक बहिष्कार और ₹11 हजार जुर्माना

लालकुआं न्यूज़– निकटवर्ती क्षेत्र बिंदुखत्ता स्थित शीशम भुजिया गांव के ग्रामीणों ने नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक ऐतिहासिक निर्णय लिया है। गांव में बढ़ती नशाखोरी और इससे युवा पीढ़ी पर पड़ रहे दुष्प्रभाव को देखते हुए ग्रामीणों ने सर्वसम्मति से पंच मंडली समिति का गठन कर गांव को पूरी तरह नशामुक्त घोषित करने का निर्णय लिया है।

 

सार्वजनिक बैठक में तय किया गया कि अब गांव में कोई भी व्यक्ति किसी भी प्रकार का नशा नहीं करेगा। यदि कोई व्यक्ति नशा करते हुए पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। ऐसे व्यक्ति का सामाजिक बहिष्कार करने के साथ-साथ उस पर 11 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं रेलवे फाटक पर हंगामा: बैरियर टूटने पर व्यापारी और गेटमैन में मारपीट, एक घंटे तक लगा रहा भीषण जाम

 

ग्रामीणों ने यह भी निर्णय लिया कि गांव में शादी-विवाह, जन्मदिन, पार्टी या किसी भी सामाजिक आयोजन के दौरान शराब पिलाने की परंपरा पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। यदि कोई परिवार इस नियम का उल्लंघन करता पाया गया तो संबंधित परिवार पर भी 11 हजार रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- निकाय चुनाव की अधिसूचना 10 नवंबर को जारी होने पर संशय, आरक्षण के प्रारूप का इंतजार

 

नशे के बढ़ते चलन से युवाओं की बिगड़ती स्थिति को लेकर ग्रामीणों में गहरी चिंता देखने को मिली। इसी को ध्यान में रखते हुए यह सामूहिक और कठोर फैसला लिया गया, जिसे क्षेत्र में एक सकारात्मक और प्रेरणादायक कदम माना जा रहा है।

 

बैठक में पंच मंडली समिति का गठन भी किया गया, जिसमें कुंदन सिंह को सर्वसम्मति से अध्यक्ष और केदार सिंह कोरंगा को महामंत्री चुना गया। वहीं गोविंद सिंह मेहता को उपाध्यक्ष, खीम सिंह मेहता को सचिव, बलवंत सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून-(बड़ी खबर) चंद्रयान 3 की सफलतापूर्वक लैंडिंग के बाद CM धामी ने क्या कहा.. पढ़िए

 

कार्यकारिणी सदस्यों में भवान सिंह कोरंगा, जोगा सिंह, कुंदन सिंह धामी, राम सिंह मेहता, भवान सिंह और लक्ष्मण सिंह मेहता को शामिल किया गया।

 

बैठक में गांव के 100 से अधिक ग्रामीणों की उपस्थिति रही और सभी ने इस निर्णय का समर्थन करते हुए गांव को नशामुक्त बनाने का संकल्प लिया।