उत्तराखण्डकुमाऊं,क्राइम

उत्तराखंड में नाबालिग लड़की के साथ जंगल में गैंगरेप, नैनीताल जिले में तीन लड़के गिरफ्तार, 1 फरार

उत्तराखंड में एक नाबालिग लड़की के साथ जंगल में गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने तुरंत ही ऐक्शन लेते हुए तीन लड़कों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि मुख्य आरोपी अभी भी फरार चल रहा है।

फरार लड़के को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की कई टीमें दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें 👉  राशिफल- आज मिथुन, सिंह और तुला राशि वालों को मिलेगा भाग्य का साथ, जाने बाकी राशि वालों का हाल, पढ़े आज का राशिफल

नैनीताल जिले में थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को शुक्रवार को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है। जबकि मुख्य आरोपी की तलाश में पुलिस टीम दबिश दे रही है।

एसओ पंकज जोशी ने बताया कि बीते पांच मार्च को क्षेत्र की एक महिला ने कालाढूंगी थाने में तहरीर देकर बताया कि आरोपी लक्की आर्या और उसके तीन साथी उसकी नाबालिग बेटी को बहला- फुसलाकर जंगल में ले गए।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ मैक्स से भिड़ी पर्यटकों की कार अनियंत्रित होकर खाई में गिरी, एक की मौत, पांच घायल, तीन को एम्स किया रेफर

जहां उन्होंने बेटी से दुष्कर्म किया। एसओ जोशी ने बताया कि इसके बाद पुलिस टीम ने मामले में केस दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू की। टीम ने शुक्रवार को बाजपुर-कालाढूंगी रोड स्थित गडप्पू पुल के पास से तीन आरोपी सूरज, अनुज पाल और अकरम को बाइक समेत गिरफ्तार कर लिया है। मुख्य आरोपी लक्की की गिरफ्तारी को पुलिस टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ दुकान में फटा गैस सिलेंडर, लाखों का सामान जलकर हुआ राख