उत्तराखण्डकुमाऊं,

हल्द्वानी- बनभूलपुरा हिंसा में शामिल तीन और उपद्रवियों को पुलिस ने गिरफ्तार, अब तक 92 लोगोंं की हुई गिरफ्तारी

हल्द्वानी न्यूज़– हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुई हिंसा मामले में पुलिस ने तीन और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपियों को कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया। मामले में अब तक 92 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- ( बड़ी खबर) फरवरी-मार्च में शुरू होंगी उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षाएं, 30 अप्रैल को जारी होगा रिजल्ट

बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस की धरपकड़ जारी है। सीसीटीवी फुटेज और वीडियो रिकॉर्डिंग की जांच के बाद पुलिस हिंसा भड़काने वाले और प्रकरण में शामिल लोगों को गिरफ्तार कर रही है। रविवार देर रात हिंसा मामले में पुलिस ने आजादनगर बनभूलपुरा निवासी जहीर, उत्तर उजाला क्षेत्र निवासी मो. शाकिर और लाइन नंबर 18 निवासी दानिश खान को गिरफ्तार किया है।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा में उजड़ा घर, हिम्मत से संवरा भविष्य: साक्षी ने 94.60% अंक लाकर रची प्रेरणा की मिसाल

सोमवार सुबह पुलिस ने तीनों आरोपियों का बेस अस्पताल में मेडिकल कराया। इसके बाद सत्र न्यायालय में पेश कर कोर्ट के आदेश पर तीनों को जेल भेज दिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी जहीर अब्दुल मलिक का चालक है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड- यहाँ 80 मीटर गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, एक की मौत