हरीश धामी के समर्थन में कांग्रेसियों ने फूंका पुतला, मुकदमे वापस लेने की मांग

लालकुआं न्यूज– ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बिंदुखत्ता की ओर से विधायक हरीश धामी के समर्थन में विरोध प्रदर्शन कर पुतला दहन किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जौलजीवी मेले में मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान विधायक का माइक बंद करने और उनके साथ कथित अभद्र व्यवहार किए जाने की निंदा की। साथ ही विधायक के खिलाफ दर्ज मुकदमों को गलत बताते हुए उन्हें वापस लेने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने भ्रष्टाचार के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान भी चलाया। वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में जनप्रतिनिधियों की आवाज दबाना और उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ करना बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
इस दौरान लालकुआं प्रभारी परिमल राय, हेमवती नंदन दुर्गापाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता हरेंद्र बोरा, प्रमोद कॉलोनी, बीना जोशी, गुरदयाल मेहरा, भगवान धामी, पुष्कर दानू, हरीश दानू, पंकज दानू, उर्मिला धामी, मीना जलाल, सीमा राणा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप बाथ्याल, गोविंद दानू, चंचल मेहता और मोहन कुनाई सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।










