उत्तराखण्डकुमाऊं,

बिन्दुखत्ता में दर्दनाक हादसा: स्कूटी स्लिप होने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र में बीती देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की मौत हो गई। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर व्याप्त है।

 

प्राप्त जानकारी के अनुसार, बागेश्वर निवासी संतोष (26 वर्ष), पुत्र बाला दत्त, इन दिनों बिंदुखत्ता स्थित अपने जीजा भास्कर पोखरिया के घर इंद्रा नगर द्वितीय में आए हुए थे। बताया जा रहा है कि रविवार देर रात करीब 11 बजे संतोष स्कूटी से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान इंद्रा नगर क्षेत्र में दानू स्कूल के पास अचानक सामने एक जानवर आ गया, जिससे स्कूटी अनियंत्रित होकर फिसल गई।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में अब अगले साल होंगे स्थानीय निकाय चुनाव, मतदाता सूची में नाम जोड़ने की प्रक्रिया शुरू

 

हादसे में संतोष सिर के बल सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस और 112 नंबर पर सूचना दी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ घर के अंदर सो रही वृद्ध महिला को खींच ले गया गुलदार, मौत

 

सूचना मिलते ही लालकुआं कोतवाली के उपनिरीक्षक जोगेंद्र यादव मौके पर पहुंचे और घायल युवक को 108 एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भिजवाया। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही संतोष ने दम तोड़ दिया।

 

 

मृतक के जीजा भास्कर पोखरिया ने बताया कि संतोष देहरादून की एक निजी कंपनी में कार्यरत थे और छुट्टी पर घर आने के बाद अपनी बहन से मिलने बिंदुखत्ता आए थे। उन्होंने बताया कि संतोष के परिवार में एक भाई और दो बहनें हैं।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल- यहाँ फिर गरजा बुलडोजर: प्रशासन ने ध्वस्त कीं तीन अवैध मजारें, एक सरकारी स्कूल में बनी थी

 

 

इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं पूरे क्षेत्र में शोक की लहर छा गई है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से क्षेत्र में आवारा पशुओं पर नियंत्रण करने की मांग की है, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो सके।