उत्तराखण्डकुमाऊं,

नैनीताल में दर्दनाक हादसा: बोलेरो 200 मीटर गहरी खाई में गिरी, 2 की मौत, 4 घायल

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें सवारियों से भरी बोलेरो वाहन गहरी खाई में गिर गई। इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

 

मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा धारी ब्लॉक के दुदुली क्षेत्र के पास उस समय हुआ, जब एक बोलेरो (UK04TA1446) दुदुली से सवारियां लेकर हल्द्वानी की ओर जा रही थी। तभी अचानक वाहन अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 200 मीटर नीचे खाई में जा गिरा।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- मुख्य सचिव ने राज्य के स्कूलों के लिए जारी किए ये अहम निर्देश

 

घटना की सूचना सोमवार दोपहर करीब 1:28 बजे डायल 112 के माध्यम से पुलिस को मिली। सूचना मिलते ही मुक्तेश्वर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। उपनिरीक्षक हरिराम और अपर उपनिरीक्षक शादाब खान ने स्थानीय लोगों की मदद से तत्काल रेस्क्यू अभियान शुरू किया।

 

हादसे के समय वाहन में चालक समेत कुल 6 लोग सवार थे। सभी घायलों को तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पदमपुरी पहुंचाया गया, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही दो लोगों ने दम तोड़ दिया। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी -(बड़ी खबर) चुनाव के मद्देनजर नैनीताल पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही, 14 नशे के तस्करों को किया गिरफ्तार

 

मृतकों की पहचान दुदुली निवासी लता शर्मा (40) और अमदौ निवासी हरीश बेलवाल (52) के रूप में हुई है। वहीं, घायलों में दिनेश चंद्र (48), चालक कमल शर्मा (23), नेहा बेलवाल (17) और सुभाष बेलवाल (13) शामिल हैं।

 

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून- प्रदेश में 15 अगस्त से फर्जी नंबर प्लेट, हेलमेट और शराब पीकर वाहन चलाने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस व परिवहन विभाग संयुक्त रूप से विशेष अभियान चलाएगा, पढ़े पूरी खबर।

घायलों में से कमल, नेहा और सुभाष की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है, जबकि एक घायल की स्थिति सामान्य बताई जा रही है।

 

प्रशासन द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार, क्षेत्र में सड़क की स्थिति और तीखे मोड़ अक्सर दुर्घटनाओं का कारण बनते हैं।